cm dhami

उत्तराखण्ड में देश के प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना गौरव की बात: धामी

408 0

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि देश के प्रथम एरोमा पार्क (Aroma Park) की स्थापना उत्तराखंड में की जा रही है, यह राज्य के लिए गौरव की बात है। प्रदेश में चौबीस हजार से भी अधिक किसान एरोमैटिक फॉर्मिंग से जुड़ें हैं।

मंगलवार को काशीपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने एरोमा पार्क का भमिपूजन कर प्लाटों का अवंटन किया। कैप, सेलाकुई, सुगन्ध व्यापार संघ, दिल्ली तथा एशेंसियल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया नोएडा एवं सिडकुल की ओर से प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना की जा रही है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखंडदेश का पहला राज्य है, जिसमें एरोमैटिक सेक्टर के विकास के लिए प्रदेश स्तर पर हमारी सरकार द्वारा एक विशिष्ट एवं समर्पित संस्थान सगन्ध पौधा केन्द्र (कैप) की स्थापना की गई है, जिसे सगन्ध फार्मिंग की ओर से राज्य की आर्थिकी बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है।

योगी सरकार के वित्तीय अनुशासन से सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि विगत दो दशकों में राज्य सरकार की ओर से कैंप के माध्यम से प्रदेश में एरोमैटिक सेक्टर का काफी विकास किया गया है, जिसके माध्यम से प्रदेश में चौबीस हजार से भी अधिक किसान एरोमैटिक फार्मिंग से जुड़े हैं। एरोमैटिक सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सगन्ध फॉर्मिग के कलस्टर विकसित किये गये हैं।

Related Post

anand bardhan

मुख्य सचिव ने किया उत्तराखंड पुस्तक मेले का शुभारंभ, बोले- युवा किताबों से करें दोस्ती

Posted by - November 1, 2025 0
देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शनिवार को देहरादून के दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में उत्तराखण्ड पुस्तक…
Cricketer Rinku Singh met CM Vishnu Dev Sai.

CM विष्णु देव साय से क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

Posted by - November 23, 2025 0
आज CM विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम…
CM Dhami

सीएम धामी ने 20 करोड़ से अधिक की लागत से नर्सिंग कॉलेज का किया शिलान्यास

Posted by - November 14, 2022 0
देहरादून/रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को कहा कि इस क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज के बनने से क्षेत्र के बच्चों…