CM Bhupesh

सीएम भूपेश ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का किया शुभारंभ

449 0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश (CM Bhupesh) ने बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक (Chhattisgarhia Olympics) का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्यस्तर तक छह स्तरों पर होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश (CM Bhupesh) की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को भी तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरुकता लाने के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक (Chhattisgarhia Olympics) के आयोजन से ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद को उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक (Chhattisgarhia Olympics) की शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्यस्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता छह अक्टूबर से प्रारंभ होकर छह जनवरी 2023 तक होगी।

पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकलस्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

जनता ने चुना विकास का मार्ग, हिंसा को दिखाया बाहर का रास्ता: CM साय

Posted by - February 17, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में लोकतंत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बस्तर संभाग,…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की चम्पावत शाखा का लोकार्पण

Posted by - October 29, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का मंत्र तभी साकार…
Clock Tower

बार-बार खराब हो रही घंटाघर की धड़कन का जिला प्रशासन ने कराया विशेषज्ञ उपचार

Posted by - November 8, 2025 0
देहरादून: देहरादून की घड़कन कहे जाने वाले घंटाघर (Clock Tower) की सुई रूकने तथा गलत टाईम बताने की शिकायतों का…