CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा धुलंडी पर जनता संग खेलेंगे होली

444 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने होली (Holi) एवं धुलंडी (24 व 25 मार्च) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि उमंग, उत्साह व रंगों का यह त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम, सुख एवं समृद्धि का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराइयों एवं भेदभाव को मिटाने तथा समरसता बनाए रखने का संकल्प लें। शर्मा ने सभी लोगों से होली खेलने के दौरान प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने और पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया।

भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) 25 मार्च को धुलंडी के दिन ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होली का त्योहार मनाएंगे। इस दौरान शर्मा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता के साथ भी होली खेलेंगे।

Related Post

सीएम धामी ने दीदी भुली महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा- कई योजनाओं का लाभ दीदी भुलियों को मिल रहा

Posted by - January 8, 2024 0
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरकाशी में आयोजित दीदी भुली महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि…
CM Yogi

मथुरा पहुंचे सीएम योगी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया दर्शन-पूजन

Posted by - October 11, 2023 0
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  बुधवार को मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रमों में शामिल होने…
CM Yogi

तीसरा कार्यकाल देकर जनता करेगी पीएम मोदी के समर्पण का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 29, 2024 0
बिजनौर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि शहर के प्रबुद्धजनों की भूमिका प्राचीन ऋषि-मुनियों जैसी है, जो…