CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा की मां की तबीयत बिगड़ी, जयपुर रेफर

247 0

भरतपुर। भरतपुर में रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की मां गोमती देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया और उनकी स्थिति पर करीब से नजर रखी।

डॉक्टर विवेक भारद्वाज ने जानकारी दी कि गोमती देवी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके साथ ही वे पहले से ही थायराइड की मरीज हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। शुरुआत में उनकी हालत में कुछ सुधार दिखा, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के बड़े बेटे, डॉक्टर कुणाल शर्मा, तुरंत भरतपुर पहुंचे और डॉक्टरों से अपनी दादी की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टर विवेक भारद्वाज और उनकी टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोमती देवी को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर करने का निर्णय लिया। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए जयपुर ले जाया गया, और डॉक्टर कुणाल शर्मा भी उनके साथ रहे।

घटना के समय गोमती देवी मुख्यमंत्री के जवाहर नगर स्थित घर पर थीं, जहां सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है, और जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनके इलाज की तैयारी की जा रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) भी अपनी मां की तबीयत को लेकर चिंतित हैं और परिवार के अन्य सदस्य इस मुश्किल समय में एकजुट होकर साथ हैं। जनता भी गोमती देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है।

Related Post

Mayur Dixit

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वाहन दुर्घटनाओं पर डीएम जता चुके हैं चिंता

Posted by - June 28, 2025 0
जिलाधिकारी (Mayur Dixit) हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में, परिवहन विभाग उत्तराखंड द्वारा दिनांक 23 जून से 28 जून…
Mithali Raj

महिला क्रिकेट पर मिताली राज ने जताई चिंता, ट्रेनिंग पर उठाए सवाल

Posted by - September 22, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने टीम भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर बड़ा बयान…
AK Sharma

वाराणसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, विपक्षी गठबंधन पर जमकर साधा निशाना

Posted by - April 21, 2024 0
वाराणसी। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) शनिवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। वहीं…
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोरोना के खिलाफ जंग में दिया पांच करोड़ का डोनेशन

Posted by - May 12, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोरोना के खिलाफ जंग में पांच करोड़ का डोनेशन दिया है। कोरोना के खिलाफ…