CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री की माता तथा विधायक पितलिया की माता को दी श्रद्धांजलि

188 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने बुधवार को पाली के मुण्डारा गांव (बाली) में पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री भीलवाड़ा के नाथडियास (सहाड़ा) गांव पहुंचे जहां उन्होंने विधायक लादूलाल पितलिया के निवास पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री शोक संतप्त परिजनों से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया।

मुण्डारा स्थित ओटाराम देवासी के निवास स्थान पर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन मौजूद रहे।

वहीं सहाड़ा स्थित लादूलाल पितलिया के निवास पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘हिन्दुत्व का पोस्टर किया रिलीज़

Posted by - September 13, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मंगलवार को कैंप कार्यालय में निर्देशक एवं लेखक करण राज़दान ने मुलाक़ात की। इस दौरान…
CM Dhami

ओडिशा के पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने सीएम धामी से की भेंट

Posted by - December 29, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार…
Corona in india

देश में पहली बार एक दिन में आए 3.79 लाख नए कोरोना केस, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3645 संक्रमितों की मौत

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है। हर दिन संक्रमण…