CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे अलवर, आरएसएस प्रमुख भागवत से की मुलाक़ात

289 0

अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) साेमवार शाम अलवर दौरे पर पहुंचे। शर्मा का हेलिकॉप्टर केंद्रीय विद्यालय के मैदान में उतरा। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता औऱ कार्यकर्ताओ एवम प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आरएसएस कार्यालय केशव कृपा पहुंचे। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से उन्होंने मुलाक़ात की।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) के आगमन को लेकर अलवर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Alwar

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) रामगढ़ विधायक जुबेर खान के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंचे। यहां उनके परिजनों से मिलकर उन्होंने संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री टेल्को चौराहे के पास पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा से भी मिले। पिछले दिनों पूर्व मंत्री के बेटे का निधन हो गया था।

इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, विधायक बालक नाथ, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, पूर्व अध्यक्ष संजय नरूका, बन्ना राम मीणा, जय आहूजा, मोहित यादव, रमन गुलाटी सहित जिला कलेक्टर डॉक्टर आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री साय

Posted by - April 22, 2026 0
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन…
CM Dhami

जयडे हैकेट ने मुख्यमंत्री से की भेंट, उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - April 25, 2025 0
देहारादून। एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्था ए.जे. हैकेट इंटरनेशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री…
Mukhtar Ansari

बढ़ सकती है मुख्तार अंसारी की मुश्किलें , विधानसभा सदस्यता रद्द कराएगी यूपी सरकार

Posted by - April 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आने के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब योगी…
CM Dhami

भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने को बेताब है दिल्ली की जनता: पुष्कर सिंह धामी

Posted by - February 1, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली के द्वारका में भाजपा प्रत्याशी पद्युमन राजपूत के पक्ष में जनसभा…