CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मुट्ठी बंदकर लगवाए नारे

303 0

जयपुर। सीकर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती की समर्थन में लक्ष्मणगढ़ में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने हाथ उपर कर रहे कार्यकर्ताओं को टोंकते हुए कहा कि मुझे पंजा मत दिखाइए, इस पंजे ने देश को गंजा कर दिया है। आप हनुमान जी की मुष्टिका (मुट्ठी) बनाइए। लक्ष्मणगढ़ के रामलीला मैदान में हुई सभा में मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान जनसंघ से जुड़े आठ कार्यकर्ताओं के परिवारों को सम्मानित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma ) ने कहा कि आज मैं यहां कार्यक्रम में देरी से पहुंचा, क्योंकि इससे पहले चूरू में कार्यक्रम था और वहां बारिश हो गई। वर्तमान में खेतों में कटाई का समय चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचे हैं। यदि इस समय बारिश आती है तो किसान सभा में तो क्या पहुंचे, उसे नींद तक नहीं आती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी से निकले हुए हैं। इसलिए वह आज हर वर्ग की सोचते हैं।

शेखावाटी का किसान और जवान दोनों 50 डिग्री तापमान और माइनस टेम्प्रेचर में भी खेतों और देश की सीमा पर काम करते हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। यह पार्टी केवल झूठ और भ्रष्टाचार के आधार पर चलने वाली पार्टी है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले हमने जो वादे किए वह पूरे किए। आज एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनने के बाद बदमाश छिपकर बैठ गए हैं।

कांग्रेस झूठ और लूट की जननी, कांग्रेसियों का राम ही निकल गया: सीएम भजनलाल

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma ) कहा कि किसान ब्याज पर पैसा लेकर अपने बच्चों को पढ़ाता है। उन्हें कोचिंग भी करवाता है। जिस दिन पेपर होता है उस दिन बच्चे अपने पिता को विश्वास दिलाते हैं कि वह जरूर नौकरी में चयनित होंगे, लेकिन जब पेपर लीक होता है तो किसान और उसके बच्चे दोनों के ही सपने टूट जाते हैं। राजस्थान में 19 में से 17 पेपर लीक हुए। यह किसान और उसके बच्चों के साथ अन्याय है।

कांग्रेस ने युवाओं और किसानों को खून को आंसू रुलाया है। उन्हें हम छोड़ने वाले नहीं हैं। धीरे-धीरे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम आगे बढ़ रही है। अब तक 85 लोगों को तो गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तो वह पकड़ में आए हैं जो नकल करके नौकरी लगे। अब धीरे-धीरे इस पूरी साजिश को रचने वाले भी हाथ आएंगे। खून के आंसू रुलाने वाले लोगों को हम चैन से सोने नहीं देंगे।

Related Post

नए मंत्री- 5 ट्रिलियन $ इकनॉमी का लक्ष्य अभी भी संभव, BJP सांसद ने कहा- “उनका मतलब जादू से है”

Posted by - July 9, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर मोदी सरकार के कामों की आलोचना करते रहते…
प्रशांत किशोर

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बोले-बिहार में नहीं होगा लागू CAA-NRC

Posted by - January 12, 2020 0
पटना। रविवार सुबह कोलकाता के बेलूर मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए को लेकर लोगों को की आशंकाओं को…
जस्टिस मुरलीधर तबादला

रविशंकर प्रसाद बोले-सरकार शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर…
CM Dhami

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

Posted by - March 18, 2023 0
देहरादून। क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट…