CM Bhajanlal Sharma inspected Keoladeo Ghana National Park

मुख्यमंत्री ने किया केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का निरीक्षण

271 0

भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने अपने दो दिवसीय भरतपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुबह केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान के मुख्य द्वार से पक्षी व्यू प्वाइंट तक पैदल भ्रमण कर संपूर्ण क्षेत्र का अवलोकन किया तथा बारिश से लबालब हुई झीलों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को दूरबीन से निहारा।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने शहर के प्रबुद्ध जनों एवं मीडिया कर्मियों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भरतपुर के पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं प्रमोट करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है, ताकि आगरा एवं जयपुर आने वाले पर्यटक भरतपुर में ठहराव करें तथा यहां की ऐतिहासिक विरासत एवं धार्मिक स्थलों को देख सकें।

बेहतर पर्यटन सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने उद्यान के मुख्य द्वार से केवलादेव मंदिर जाने वाली सड़क के मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घना में आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य द्वार से बैरियर प्वाइंट तक ओपन टैंकर की व्यवस्था कर आवागमन की सुविधा प्रदान की जाए तथा इलेक्ट्रिक वाहन से पर्यटकों के लिए पिक एंड ड्रॉप का प्रावधान रखा जाए।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने अधिकारियों को केवलादेव सहित भरतपुर जिले के सभी पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी की समावेशित ब्रोशर पुस्तिका तथा लघु फिल्म तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण कार्य को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव तथा केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ मानस सिंह सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, मीडियाकर्मी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami

दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें : सीएम धामी

Posted by - December 24, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने सख्त निर्देश दिए हैं कि “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत दिव्यांगों,…
BJP

हरियाणा के चुनावी महाभारत में भाजपा की हैट्रिक, सदमे में कांग्रेस

Posted by - October 8, 2024 0
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा के चुनावी महाभारत में सत्ता विरोधी लहर को लेकर राजनीतिक पंडितों के…
cm dhami

सीएम धामी ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

Posted by - October 31, 2022 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का…
Railways' unique initiative for Digital Maha Kumbh

डिजिटल महाकुम्भ के लिए भारतीय रेलवे की अनूठी पहल, रेल कर्मियों की जैकेट से बनेंगे रेल टिकट

Posted by - January 3, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को दिव्य और भव्य के साथ डिजिटल महाकुम्भ बनाने का संकल्प डबल इंजन की सरकार…