CM Bhajanlal

सीएम भजनलाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए दी स्वीकृति

61 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सरकारी परिसम्पत्तियों की तात्कालिक मरम्मत के लिए 1,012 करोड़ 92 लाख रुपए की स्वीकृतियां जारी की हैं। ये स्वीकृतियां बाढ़ एवं अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क, पुलिया, डैम, एनीकट, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन सहित सरकारी इमारतों और परिसम्पत्तियों के 50 हजार 288 मरम्मत कार्यों के लिए जारी की गई हैं।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) की स्वीकृति के अनुसार 294 करोड़ रुपये की राशि से सार्वजनिक निर्माण विभाग की 14 हजार 212 सड़क और 1,161 पुलिया, 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से जल संसाधन विभाग की 902 परिसंपत्तियां और 12 करोड़ 80 लाख रुपये से चिकित्सा विभाग की 681 परिसंपत्तियों की मरम्मत की जाएगी।

इसी प्रकार, 19 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि से पंचायतीराज विभाग के 873 भवन, 487 करोड़ रुपये से शिक्षा विभाग के 24 हजार 531 तथा 173 करोड़ रुपये की लागत से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 7 हजार 911 आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत की जाएगी। साथ ही, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 17 परिसंपत्तियों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित होगी।

परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए प्रदेश के 41 जिलों के लिए 1012 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें डीडवाना-कुचामन जिले को 24.52 करोड़, फलोदी जिले को 11.28 करोड़, कोटपूतली-बहरोड़ जिले को 8.44 करोड़, बारां जिले को 25.42 करोड़, पाली जिले को 12.15 करोड़, बीकानेर जिले को 19.79 करोड़, डीग जिले को 5.03 करोड़, जयपुर जिले को 60.57 करोड़, जोधपुर जिले को 42.09 करोड़, श्रीगंगानगर जिले को 11.70 करोड़, चित्तौड़गढ़ जिले को 20.54 करोड़, ब्यावर जिले को 12.48 करोड़ तथा उदयपुर जिले को 40.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार, सीकर जिले को 20.42 करोड़ रुपये, राजसमंद जिले को 29.18 करोड़, टोंक जिले को 51.15 करोड़, नागौर जिले को 55.45 करोड़, प्रतापगढ़ जिले को 17.19 करोड़, डूंगरपुर जिले को 19.88 करोड़, सिरोही जिले को 25.02 करोड़, चूरू जिले को 25.80 करोड़, सवाईमाधोपुर जिले को 23.86 करोड़, दौसा जिले को 32.15 करोड़, भरतपुर जिले को 8.99 करोड़, जैसलमेर जिले को 6.35 करोड़, खैरथल-तिजारा जिले को 2.93 करोड़ और कोटा जिले को 39.41 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

साथ ही, बूंदी जिले को 42.18 करोड़, बाड़मेर जिले को 40.73 करोड़, सलूम्बर जिले को 27.08 करोड़, जालोर जिले को 51.75 करोड़, हनुमानगढ़ जिले को 11.55 करोड़, धौलपुर जिले को 22.63 करोड़, बालोतरा जिले को 14.70 करोड़, अलवर जिले को 12.52 करोड़, करौली जिले को 24.48 करोड़, बांसवाड़ा जिले को 11.69 करोड़, भीलवाड़ा जिले को 38.27 करोड़, झालावाड़ जिले को 34.97 करोड़, झुंझुनूं जिले को 1.75 करोड़ तथा अजमेर जिले को 25.74 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) के इस निर्णय से विभिन्न विभागों के अंतर्गत सेवाएं एवं सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी, जिससे आमजन को लाभ मिलेगा।

Related Post

नेट और जेएनयू

नेट और जेएनयू प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन 30 अप्रैल तक तिथि बढ़ी

Posted by - March 30, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने कोरोना महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयाेग (यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जवाहरलाल…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस : सपा नेता अनुराग भदौरिया की सिंगर पत्नी अनुपमा का गाना वायरल

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। कोरोनावायरस पॉजिटिव केस मिलने के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में सपा…
CM Dhami provided appointment letters to 1456 candidates.

1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र…
petrol and diesel

पेट्रोल- डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने पेट्रोल…
CM Yogi

लोकसभा चुनाव ‘स्वार्थ के परिवार’ बनाम ‘मोदी के परिवार’ के बीच: योगी

Posted by - April 2, 2024 0
बरेली/बदायूं/पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने की अपील…