CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल ने सांगानेर विधानसभा के बूथ पर जाकर किया घर-घर जनसंपर्क

295 0

जयपुर। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत बुधवार काे घर-घर जनसंपर्क महाअभियान शुरू किया गया। जनसंपर्क महा अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने आज सांगानेर विधानसभा के वार्ड 71 के बूथ नंबर 33 और 36 में घर घर जनसंपर्क किया और आमजन को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत आमजन को पार्टी की रीति और नीति को बताते हुए भाजपा परिवार में शामिल किया जा रहा है। भाजपा के परिवार में शामिल होने के लिए आमजन में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा में पूर्व की सदस्यता समाप्त कर नए सीरे से पुनः सदस्यता ग्रहण करवाई जाती है। इतना ही नहीं, देश के प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और देश के आमजन से भाजपा परिवार से जुड़ने का आह्वान किया। ऐसे में हम सभी को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

हमने बजट में जो भी घोषणा की है, उसे धरातल पर उतार रहे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन से प्रदेशभर में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान सेवा कार्यों में भाजपा कार्यकर्ता के साथ आमजन बढचढ कर सहयोग कर रहे है। 17 से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में सफाई अभियान के साथ रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान के साथ मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनियां लगाने के साथ वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनित कर्नावट, सदस्यता अभियान जयपुर शहर संयोजक शैलेंद्र भार्गव सहित भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, और भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

election voting

प.बगाल: TMC का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी…

भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी प्रवक्ता को कहा लंपट, जवाब मिला – तुम प्रेम चोपड़ा मुर्गी चोर हो

Posted by - July 4, 2021 0
उत्तराखंड में संवैधानिक संकट के चलते सीएम पद से हटाए गए मुख्यमंत्री के बाद अब पश्चिम बंंगाल में ममता बनर्जी…
INDvWI

INDvWI : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया का दिया बल्लेबाजी का न्यौता

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का…