CM Bhajanlal Sharma

आस्था, श्रद्धा और एकता का महासमागम है महाकुम्भ : भजनलाल शर्मा

193 0

महाकुम्भ नगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने अपने बेटे अभिषेक शर्मा के साथ रविवार को पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने मां गंगा की पूजा और आरती करने के साथ ही भगवान महादेव का दूध एवं गंगा जल से अभिषेक किया। बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए। उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) कहा कि प्रयागराज का महाकुम्भ आस्था, श्रद्धा और एकता का महासमागम है। यहां पर भारत की आध्यात्मिक शक्ति की ज्योति जल रही है जो देश-दुनिया को सकारात्मक ऊर्जा से भर देगी।

उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) अपने प्रदेश राजस्थान के साथ ही देश की खुशहाली, सुख, समृद्धि और उन्नति की मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती से कामना की। कहा कि संगम बहुत ही पवित्र तीर्थ है। निश्चित तौर हम सभी लोग सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें इस महाकुम्भ में आने का अवसर मिला। सनातन परंपरा के महाकुम्भ में संगम तट पर विहंगम दृश्य नजर आ रहा है।

महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि यहां पर बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

हम कामना करते हैं कि हमारा प्रदेश विकसित हो, हमारा भारत विकसित राष्ट्र बने। हमारे सामने आने वाली हर चुनौती को मां गंगा दूर करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर कहा कि 2014 के बाद भारत तेजी से बदल रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री का जो विजन है और जिस तरह से वह देश को आगे लेकर चल रहे हैं, हर देशवासी के मन में यह विश्वास है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

इसके बाद उन्होंने राजस्थान मंडप में संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके शिविर में चल रहे यज्ञ में शामिल होकर राष्ट्र एवं मानव कल्याण के लिए यज्ञ में आहुति दी।

Related Post

CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने अजमेर और बीकानेर संभाग के विधायकों के साथ की बैठक

Posted by - December 30, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि बजट के माध्यम से राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तीकरण…

तालिबान सरकार ने की भारत से विमान सेवा शुरू करने की मांग, डीजीसीए को लिखी चिट्ठी

Posted by - September 29, 2021 0
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में सत्ता के फेरबदल के बाद नई तालिबान सरकार ने नागर उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) को चिट्ठी लिखी…
CM Dhami

विश्व कप स्टार स्नेह राणा को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी धामी सरकार, सीएम ने फोन दी बधाई

Posted by - November 5, 2025 0
वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को CM धा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप…
CM Dhami

सीएम ने लाभार्थियों से की मुलाकात, क्रियान्वयन का जायजा लेकर निस्तारण के दिये निर्देश

Posted by - March 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को डाकरा बाजार गढ़ी कैट क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित…