CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने पतंग उड़ाकर कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश

244 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव (काइट फेस्टिवल) का ग़ुब्बारे एवं पतंग उड़ाकर शुभारंभ किया। मकर संक्रांति के पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कर्मशील व दानशील बनने का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने पतंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फेस्टिवल में लोक-कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक बालमुकुंदाचार्य, पर्यटन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं देशी-विदेशी पर्यटक और आम जन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने मकर संक्रांति पर्व मनाया-

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला पहुँचे। उन्होंने सपत्नीक विधिवत् मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन किया एवं गायों को चारा खिलाकर गौसेवा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात की और बधाई भी दी।

श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग उड़ाई एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया।

Related Post

कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्वालिटी तय करती है भारत की ये बेटी

Posted by - May 31, 2020 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वैक्सीन की…
amit shah

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: शुभेंदु के पक्ष में रोड शो करते हुए अमित शाह

Posted by - March 30, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। इस चरण में नंदीग्राम हॉट…
CM Dhami

सीएम धामी ने भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की

Posted by - March 29, 2024 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में वोट…
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश, बोले- कोविड को लेकर डरने वाली स्थित नहीं

Posted by - October 9, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बारिश से मलेरिया, डेंगू, काला जार और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के…