CM Bhajan Lal

राजस्थान में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए 658.12 करोड रुपए किए स्वीकृत

241 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) के अथक प्रयासों एवं पहल पर प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए 23 जिलों के 46 पंचायत समितियों के 507 गांवों में 181 कार्यादेश जारी करने के लिए 658.12 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे न केवल प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति मिलेगी बल्कि इन जिलों के 1.12 लाख घरों में घरेलू जल कनेक्शन उपलब्ध करवा कर लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। लेकिन पूर्ववर्ती सरकार सरकार ने इस योजना को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से निर्धारित समय अवधि में काम पूरे नहीं हो सके। अब राज्य सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। योजना को गति देने के लिए 658.12 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

प्रदेश के इन जिलों में होंगे कार्य आदेश

जलदाय मंत्री कन्हैया लाल ने बताया कि प्रदेश के अजमेर, बालोतरा, बारां, भरतपुर, चित्तौडगढ़, डीग, धौलपुर, गंगापुरसिटी, हनुमानगढ, जैसलमेर, झालावाड़, जोधपुर, करौली, केकड़ी, पाली, सवाईमाधोपुर, सिरोही, श्री गंगानगर एवं उदयपुर के 33 पंचायत समितियों के 413 गांवों के लिए 520.28 करोड़ रूपये की 137 कार्यादेश जारी किये जायेगे। इन स्वीकृतियों से ना केवल जल जीवन मिशन के कार्यों को गति मिलेगी बल्कि इन जिलों के गांवों में रहने वाले व्यक्तियों को योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा जो कि हर घर जल के सपने को साकार करेगा।

आदर्श आचार संहिता के बाद इन जिलों मे जारी होंगे कार्यादेश

जलदाय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के अलवर, डुंगरपुर, झुंझुनु व सलुम्बर मे आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण इन जिलों मे आदर्श आचार संहिता के बाद कार्यादेश जारी किये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना के तहत 46.31 लाख (48 प्रतिशत) घरों में घरेलू जल संबंध स्थापित कर लाभान्वित किया जा चुका है।

Related Post

DM Savin Bansal

2 विवाहित पुत्रों ने सम्पति पर कब्जा कर, 85 वर्षीय पिता व 78 वर्षीय माता को किया बेदखल; भरणपोषण अधिनियम में डीएम कोर्ट में वाद दायर

Posted by - July 21, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रत्येक सोमवार की भांति आज भी जनता…
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और नेतृत्व ने विश्व पटल पर भारत को दिलाई नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Posted by - September 17, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू…
CM Bhajan Lal

प्रदेश में 1.5 लाख को मिले स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे, सीएम भजनलाल ने PM Modi का जताया आभार

Posted by - January 18, 2025 0
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत 65…