Devprag में बादल फटने से भारी नुकसान, जनहानि नहीं

1378 0

उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग (Devprayag) क्षेत्र में मंगलवार शाम बादल फटने (cloud burst) से मची तबाही में पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया और उसमें दो भवन जमींदोज हो गए।

घटना में कई इमारतें और दुकानें पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। हांलांकि, घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर पंहुची और बचाव अभियान शुरू किया।

Nepal में सरकार गठन के प्रयास तेज

देवप्रयाग के पुलिस थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे शांता नदी के उपरी छोर पर दशरथ डांडा पर्वत पर बादल फटने से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। नदी में आए मलबे ने देवप्रयाग (Devprayag) कस्बे के शांति बाजार में भारी तबाही मचाई जिसमें नगर पालिका का बहुउददेशीय भवन समेत दो भवन जमींदोज हो गए। पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया है जबकि पैदल पुल का भी कहीं अता पता नहीं है। इसके अलावा बिजली की लाइन, पेयजल लाइन व अन्य परिसंपत्तियों को भी भारी नुकसान की सूचना है।

थानाध्यक्ष रावत ने बताया कि शांति बाजार में बड़ी-बड़ी इमारतों और दुकानों में मलबा घुस गया और वे पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गयीं। थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्वाई करते हुए क्षतिग्रस्त इमारतों के आसपास के लोगों को मौके से तुरंत हटाया गया और थाना प्रांगण एवं बस अड्डा प्रांगण में भेजा गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उजाला होने के कारण शहर में मलबा घुसने से पहले ही लोग दुकानों को छोड़कर बाहर आ गए अन्यथा अगर अंधेरा होता तो यहां बड़ी जनहानि होती।

नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने बताया कि बादल फटने से शहर में भारी नुकसान हुआ है लेकिन अभी उसका आंकलन नहीं हो सका है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Posted by - March 23, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी…
Pushkar

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, कई मुद्दों पर की बात

Posted by - June 23, 2022 0
नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime…
CM Dhami

धामी ने गैरसैंण में बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित अन्य विकास कार्यों की ली जानकारी

Posted by - November 19, 2024 0
चमोली/गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दो दिवसीय गैरसैंण के दौरे पर हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ मास्टरप्लान…
savin bansal

लखवाड़-व्यासी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में हम सबकी भूमिका अत्यंत गहन: डीएम

Posted by - November 20, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में लखवाड़-व्यासी जल विद्युत परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की…