Maha Kumbh

स्वस्थ महाकुम्भ: श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन

269 0

महाकुम्भ नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशों के क्रम में महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन और 25 सेक्टरों में बांटकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक सेक्टर में फूड सेफ्टी ऑफिसर तैनात हैं, जो परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कर रहे हैं। सेक्टर 24 में संकट मोचन मार्ग पर स्थित ऑफिस से फूड सेफ्टी की सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं से खाद्य पदार्थों की निगरानी और टीमों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) का विशेष उपयोग

सहायक खाद्य आयुक्त ग्रेट 2 सुशील कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को खराब या मिलावटी भोजन से बचाने के लिए फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स का उपयोग किया जा रहा है। ये मोबाइल लैब्स मेला क्षेत्र में भोजन और पेय पदार्थों की ऑन-द-स्पॉट जांच कर रही हैं।

होटलों और ढाबों पर कड़ी निगरानी

होटलों, ढाबों और छोटे खाद्य स्टॉल्स पर बन रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच हो रही है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

– मेला क्षेत्र को 5 जोन में बांटकर खाद्य निगरानी।
– हर सेक्टर में फूड सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती।
– हर 5 सेक्टर पर एक चीफ ऑफिसर की निगरानी।
– झूंसी क्षेत्र में सबसे अधिक 14 सेक्टर सक्रिय।

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार ने रचा इतिहास, यूपी में एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गये

Posted by - July 22, 2023 0
लखनऊ। माफिया के प्रति कठोर और बच्चों के लिए नर्म दिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पर्यावरण संरक्षण को लेकर…
CM Yogi inaugurated the Rohin Barrage in Maharajganj

3 साल में यूपी से खत्म कर देंगे गरीबी, प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 5, 2025 0
महाराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराजगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोहिन बैराज के…
cm yogi

छठ महापर्व की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगामी छठ पर्व (Chhath Puja) को ‘स्वच्छता और सुरक्षा’ के मानक पर्व के…
Amit Shah

कांग्रेस कर ले मैदान तैयार,भाजपा दो-दो हाथ करने को तैयार: अमित शाह

Posted by - April 7, 2023 0
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ करने शुक्रवार को पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  ने बजट सत्र…
CM Yogi

पीएम मोदी के ‘मानव-केंद्रित एआई’ विजन पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मानव-केंद्रित, जिम्मेदार…