Remo DSouza

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

2125 0

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) को हार्ट अटैक आया है। रेमो को कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं रेमो के फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआएं दे रहे हैं।

रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ इस वक्त अस्पताल में मौजू्द हैं। उनकी एंजिओग्राफी हो चुकी है। रेमो डिसूजा काफी शानदार कोरियोग्राफर हैं। उन्होने कई हिंदी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ किए हैं।

किसान आंदोलन देख दु:खी हैं धर्मेंद्र, कही ये बड़ी बात

बता दें बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वह डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।

रेमो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन में भी कदम रख चुके हैं। रेमो डिजूसा (Remo DSouza)  की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘ABCD 2’ थी। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं।

Related Post

पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, जनधन खाते से लेकर यूपीआई ट्रांजेक्शन तक का किया जिक्र

Posted by - September 26, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 81वें संस्करण को संबोधित किया। इस…

एयर एम्बुलेंस से कल किम्स में शिफ्ट होंगी महिला डॉक्टर, होगा फेफड़े का प्रत्यर्पण

Posted by - July 10, 2021 0
लखनऊ। लोहिया संस्थान की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के फेफड़े का प्रत्यारोपण हैदराबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल सांइसेस (किम्स) में…
CM Dhami

लोकतंत्र सेनानियों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाए- मुख्यमंत्री

Posted by - June 25, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने लोकतंत्र सेनानियों की मुद्दों के तत्परता से निस्तारण के लिए शासन स्तर पर नोडल अधिकारी…