चिराग की मोदी सरकार को ललकार, एलजेपी कोटे से चाचा पशुपतिनाथ बने मंत्री तो ठीक नहीं होगा

901 0

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के भीतर मची लड़ाई केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से बढ़ गई है, ताजा मामला एलजेपी के हिस्से आए मंत्री पद का है। चिराग पासवान ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- अगर एलजेपी कोटे से चाचा पशुपतिनाथ को मंत्री बनाया गया तो मैं कोर्ट जाऊंगा, ये पार्टी मेरी है। चिराग ने कहा- अगर पशुपतिनाथ को जदयू में शामिल करवाने के बाद मंत्री बनाया जाता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।

चिराग ने कहा जिन सांसदों ने पार्टी से बगावत की उन्हें निष्कासित कर दिया गया है, पार्टी के 95 फीसदी लोग हमारे साथ खड़े हैं। नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा- जिस व्यक्ति ने हमारे पिता का अपमान किया आज चाचा उसी की गोद में जाकर बैठ गए हैं।

वहीं जब इस मसले पर चिराग से सवाल किया गया तो वे भड़क गए और कहा कि पशुपति पारस का लोजपा कोटे से केंद्रीय मंत्री बनाना संभव नहीं है क्योंकि पार्टी के कार्यकारी बोर्ड ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। मैंने पीएम मोदी को भी पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है। अगर उन्हें मेरी पार्टी का सांसद नियुक्त किया गया तो मैं कोर्ट जाऊंगा। उन्होंने कहा कि निर्दलीय सांसद या जदयू से वे मंत्री बने तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं।

चिराग पासवान ने कहा कि मेरे विचार से इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जदयू के नेता प्रार्थना करें कि मंत्रिमंडल विस्तार न हो, नहीं तो जदयू में पहली टूट-फूट यहीं से शुरू होगी।

Related Post

cm yogi

चित्रकूट को मेडिकल कालेज की सौगात देने पर सांसद ने जताया सीएम योगी का आभार

Posted by - January 29, 2023 0
चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने बुंदेलखंड के सबसे पिछडे एवं आकांक्षी जिले चित्रकूट में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया…
जगन्नाथ यात्रा पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ यात्रा पर लगाई रोक, सीजेआई बोले- भगवान माफ करेंगे

Posted by - June 18, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी के मद्देनजर ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ की इस वर्ष होने वाली…
AK Sharma

प्रदेश के चहुमुखी विकास कार्यों का आमजन को मिल रहा लाभ: एके शर्मा

Posted by - June 25, 2023 0
लखनऊ/मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा मऊ जनपद में रविवार को पंडित दीनदयाल…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने नैनीताल-हल्द्वानी के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में की बैठक

Posted by - August 26, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध…