CM Yogi

बचपन व वर्तमान सुरक्षित तो देश का भविष्य सुरक्षित: योगी

399 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां लोकभवन में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ अवसर पर कहा कि बचपन व वर्तमान सुरक्षित है तो देश का भविष्य भी सुरक्षित है। धात्री महिलाओं, किशोरी कन्याओं व बच्चों को जोड़कर भारत के भविष्य को स्वस्थ व सक्षम बनाने में सभी योगदान दें। मां स्वस्थ होगी तो वर्तमान स्वस्थ रहेगा। कन्या, बालक सुपोषित होगा तो हमारा बचपन स्वस्थ व समाज-राष्ट्र सशक्त होगा। शिक्षा व स्वास्थ्य समाज की बुनियादी आवश्यकताएं हैं। आधारशिला यहीं से खड़ी हो सकती है। अच्छी व उत्तम शिक्षा बच्चे के सुनहरे भविष्य के साथ समाज व राष्ट्र की नींव को मजबूत करने का आधार बनता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यूपी ने पांच वर्ष से पोषण माह को मिशन मोड पर लेकर बढ़ाया है। तकनीक से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों तक शासन की इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि 60 हजार से अधिक महिला स्वयंसेवी समूहों को जोड़ा गया है। शराब बेचने वाले ईमानदारी से पोषाहार बेच रहे हैं। हर जिले में नए प्लांट लग रहे हैं। पोषाहार व फूड को समुचित तरीके से पहुंचाया जा रहा है।

सबसे बड़ी आबादी का राज्य चुनौतियों के बावजूद सफलता की कहानी कह रहा है। सीएम ने कहा कि 1.70 करोड़ बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों से अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं। सक्षम बचपन से सक्षम जवानी आए, देश को प्रतिभावान नौजवान मिलें तो उसकी नींव मजबूत करने की जिम्मेदारी आपकी है।

CM Yogi

 

आंगनबाड़ी बहनें बच्चों को रोचक तरीके से अक्षर व शब्द ज्ञान कराती हैं। बचपन को उद्धरण के माध्यम से रोचक जानकारी देते हैं तो बच्चों की नींव मजबूत होती है। उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोविड के दौरान आंगनबाड़ी बहनों के प्रयासों की सभी ने सराहना की। मुख्यमंत्री ने विभाग की पुस्तिका हर आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचाने को कहा।

501 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण व 199 का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बटन दबाकर 501 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण व 199 केंद्रों का शिलान्यास किया। पोषण मैन्युअल ‘सक्षम’ तथा विभाग की 5 वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तिका ‘सशक्त आंगनबाड़ी’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने ‘सहयोग’ व ‘बाल पिटारा’ ऐप लांच किया। साथ ही ‘दुलार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन केंद्रों का लोकार्पण/शिलान्यास कर संतुष्टि हो रही है। इस दौरान उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती की गोदभराई भी की। बच्चों को दुलारा-पुचकारा।

CM Yogi

21 हजार 700 आंगनबाड़ी केंद्रों के पक्के भवन बनाए गए

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2017 में हमारी सरकार बनी तो उस समय एक लाख 89 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में से कई के पास खुद का भवन नहीं था। उन सभी को चिह्नित कर 21 हजार 700 केंद्रों के पक्के भवन बनाए गए। कोरोना में हमारी गति थोड़ी बाधित हुई अन्यथा सभी केंद्रों को प्री-प्राइमरी के रूप में आगे बढ़ा लिए होते।

एनीमिया व मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में यूपी ने काफी सुधार किया

2017 में सीएम बनने के दौरान चुनौती थी कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में यूपी सबसे फिसड्डी होता था, पर पांच वर्ष के अथक परिश्रम की बदौलत एनीमिया में नेशनल एवरेज में यूपी की स्थिति सुधरी। खून की कमी से उबरने में उत्तर प्रदेश सफल हुआ। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को काफी हद तक नियंत्रित करने में भी हमने सफलता पाई। इससे पता चलता है कि हम सही दिशा में प्रयास कर रहे और आगे बढ़ रहे हैं।

CM Yogi

हर डाटा अपलोड करें

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पीएम ने पोषण माह को राष्ट्रीय अभियान के रूप में लिया है। उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन में देश में पोषण माह मजबूती से बढ़ा है। उत्तर प्रदेश ने भी इसमें सफलता पाई है। सीएम ने कहा कि कई बार डाटा (परिणाम) अच्छे होने के बावजूद कार्यों को अपलोड न करने के कारण हम पिछड़ते हैं, इसलिए हर डाटा को अपलोड करें। जनपद व शासन स्तर पर मॉनीटरिंग होगी तो सारी जानकारी मिल जाएगी।

CM Yogi

आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लें

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने राज्यपाल का आभार जताया और कहा कि उन्होंने केंद्रों को गोद लेने की कार्रवाई को बढ़ाया। एक लाख 89 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को जनप्रतिनिधि, शासकीय, प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा विभाग के साथ समाज के समक्ष तबके को गोद दें। इन्हें गोद लेकर हम सभी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। बता दें कि अभी तक 9963 केंद्रों को गोद लिया जा चुका है।

Related Post

CM Yogi

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा, शुरू होगी टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती

Posted by - April 22, 2026 0
कोलकाता/नदिया/हावड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में 4 मई को…
cm yogi

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, सीएम योगी ने जताया आभार

Posted by - August 12, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1बी को ₹5,801 करोड़ की…
Maha Kumbh

बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर

Posted by - February 2, 2025 0
बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे…
CM Yogi

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को लेकर संत गदगद, सीएम योगी को दिया श्रेय

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को प्रयागराज स्थित महाकुम्भ नगर पहुंचे, यहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक…
CM Yogi observed the conservation work of manuscripts

दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग देगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - August 29, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्थित राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (National Manuscript Mission) के…