General MM Naravan
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कोविड प्रबंधन में मदद के लिए सेना द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा की: प्रधानमंत्री कार्यालय pic.twitter.com/dmI5yexMNZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2021
वायुसेना प्रमुख ने पीएम मोदी से मुलाकात की
एक दिन पहले पीएम मोदी ने कोविड से जारी देश की लड़ाई में भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की थी। इस दौरान ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक उपकरणों के परिवहन में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी लाने पर बल दिया गया। वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने पीएम मोदी से मुलाकात की और देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति में सुधार के लिए वायु सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “कोरोना से मुकाबले के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। वायु सेना, जो देशभर में कई नागरिकों की मदद कर रहा है, कोविड से राहत कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केद्रित कर रहा है।”
बयान के मुताबिक, “एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बताया कि वायुसेना सभी क्षेत्रों को कवर करने के लिए बड़े के साथ-साथ मध्यम आकार के विमानों की तैनाती कर रहा है। प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन संचालन की गति तेज करने, उसका स्तर बढ़ाने और उसकी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।”
