Chief Minister Pushkar Singh Dhami

बिजली कटौती पर नाराज हुए मुख्यमंत्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

653 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग (Department of Energy) की बैठक ली। राज्य में अधिक बिजली कटौती (Power cut) पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जल्द से जल्द बिजली संकट की समस्या का समाधान ढ़ूढ़ा जाय। सचिव ऊर्जा, यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के अधिकारी बिजली संकट की समस्या के समाधान के लिए क्या किया जा सकता है, इसकी रिपोर्ट शीघ्र मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब औद्योगिक क्षेत्रों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली संकट की समस्या की शुरूआत उत्पन्न हो रही थी, तब इसके उचित समाधान निकालने के सार्थक प्रयास क्यों नहीं किये गये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये की अधूरी तैयारी के साथ बैठक में न आयें। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा की बैठक जल्द दुबारा किये जाने के निर्देश दिये। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि वे पूरी तैयारी और समस्या के समाधान की पूरी योजना बनाकर ही बैठक में आयें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊर्जा एवं पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य संस्कृति में सबसे पहले व्यावहारिकता लाई जाए। प्रदेश का विकास हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सोलर ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया जाय।

उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों से बिजली चोरी की शिकायते आ रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिजली चोरी की शिकायतों पर संबंधित क्षेत्रों में कार्य कर रहे संबधित अधिकारियों पर सख्त कारवाई की जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि व्यावहारिक समस्याओं एवं कार्य में आ रही कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया जाय। जो समस्याएं आ रही हैं, उनका उचित समाधान निकाला जाय।

सुरक्षित और सुखद होगा शहरों का सफर, जाम-प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, निदेशक उरेडा एवं अपर सचिव रंजना राजगुरू, अपर सचिव इकबाल अहमद, एमडी यूपीसीएल अनिल यादव, एमडी यूजेवीएनएल संदीप सिंघल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

धामी ने सशस्त्र सीमा बल के दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग

Related Post

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने टनकपुर में 2217 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - February 13, 2024 0
देहरादून: केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आज टनकपुर में 2217 करोड़ की कुल 8 राष्ट्रीय राजमार्ग…
DM Savin Bansal

यातायात में बाधक बन रहे ब्रहमकमल रोटरी को एक ही रात में किया वियोजित

Posted by - May 6, 2025 0
देहरादून:  जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारकः बन रहे ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ करा दिया गया…
CM Dhami

धामी ने नाबार्ड मद से विभिन्न वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Posted by - August 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नाबार्ड के अंतर्गत जनपद देहरादून के रायपुर ब्लाक के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त…
Anand Bardhan

कुम्भ के दौरान मुख्य घाटों में लगातार सफाई के लिए प्रणाली विकसित की जाए: मुख्य सचिव

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरूवार को सचिवालय में कुम्भ 2027 (Kumbh 2027) की तैयारियों के सम्बन्ध…
Savin Bansal

अतिवृष्टि में फंसे लोगों का रेस्क्यू के बाद अब मूलभूत सेवाओं को बहाल करने में जुटा जिला प्रशासन

Posted by - September 18, 2025 0
देहरादून: मालदेवता क्षेत्र के किसनपुरी बांडावाली में नदी का रुख मोड़ कर अनधिकृत तरीके से बडा रिजाल्ड बनाने वाले रिजाल्ट…