Chief Minister

मुख्यमंत्री ने आम जनता से की बात, सुनी जनसमस्यायें

614 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार (Chief Servant Auditorium) में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार (State government) जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें : नए पार्किंग क्षेत्र बनाने के लिए संधु ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

Related Post

CM Dhami

उत्कृष्टता सम्मान समारोह में सीएम धामी ने प्रतिष्ठित लोगों को किया सम्मानित

Posted by - April 29, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को आईएसबीटी रोड (ISBT Road) स्थित एक होटल (Hotel) में आयोजित…
Greenfield Township

अयोध्या में 720 एकड़ में आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप, विकास कार्य में तेजी

Posted by - February 19, 2026 0
अयोध्या : अयोध्या (Ayodhya) में ग्रीनफील्ड टाउनशिप (Greenfield Township) तेजी से आकार ले रहा है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद…