Chicken

हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों पर चिकन बेचने वाला गिरफ्तार

521 0

सम्भल: यूपी के सम्भल नगर में कोतवाली क्षेत्र में तालिब हुसैन नाम का व्यक्ति अपने होटल पर देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों पर चिकन (Chicken) रखकर बेच रहा था, इस बात कई लोग नाराज थे। जिसके बाद कुछ लोगो ने पुलिस से शिकायत की, मौके पर पहुंची पुलिस ने देवी-देवताओें की तस्वीरों वाले अखबार में चिकन रखकर बेचने से रोका तो चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद किसी तरह से पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में सोमवार को बताया कि देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों पर चिकन रखकर बचने पर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत तब मौके पर पहुंची पुलिस पर आरोपी ने हमला बोल दिया।

Vivo पर आई ED की आफत, 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में तालिब के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153 ‘अ’ (वैमनस्य फैलाना), 295 ए (किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने), 353 (सरकारी काम में बाधा डालना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। मौके से देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले अखबार की प्रतियां तथा हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है।

प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, गांव वालो के साथ पति ने दिया इस घटना को अंजाम

Related Post

AK Sharma

पूर्वांचल की जनता समय आने पर अपना समर्थन सही व्यक्ति को नहीं देती: एके शर्मा

Posted by - June 18, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूरा होने के…
cm yogi

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिये पंजाब सरकार माफी मांगे : सीएम योगी

Posted by - January 5, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm modi) की यात्रा के…
CM Yogi

Year Ender: 2023 में सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के दर पर 20 बार झुकाया शीश

Posted by - December 25, 2023 0
वाराणसी। सर्वविदित है कि उप्र के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सनातन धर्म के प्रति अगाध…