badrinath

कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा रद्द, 14 मई से शुरू होनी थी यात्रा

1108 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए आगामी चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra canceled ) को रद्द कर दिया गया है। यह यात्रा 14 मई से शुरू होने वाली थी। यात्रा रद्द करने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज इस बात की जानकारी दी।

यात्रा रद्द करने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावतत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना करे मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए यात्रा को स्थगित किया जाता है। केवल पुजारी ही वहां पूजा कर सकते हैं. पूरे देश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा को अभी के लिए बंद किया जाता है।

‘कोरोना काल में नहीं है संभव’

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में यात्रा संभव नहीं है।पको बता दें कि 14 मई को यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा शुरू होनी थी। पिछले साल भी उत्‍तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने पहली जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा शुरू की थी। जुलाई के अंतिम हफ्ते में राज्य सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा पर आने की अनुमति दी थी।

Related Post

पूजा हेगड़े

कैंसर पीड़ित बच्चों का पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए इलाज : पूजा हेगड़े

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े वैसे तो अक्कसर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ…
CM Dhami

सीएम धामी ने 15 ग्राम पचायतों को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से किया सम्मानित

Posted by - September 18, 2023 0
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023…
congress leader rajeev shukla

कर्नाटक: कांग्रेस ने मांगा सीएम येदियुरप्पा का इस्तीफा, हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मांग की है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (CM Yeddyurappa) को तत्काल इस्तीफा दे देना…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के कृषि क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन: मुख्यमंत्री

Posted by - December 29, 2025 0
गौचर (चमोली)। किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…