Medical College

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में हुई सेंट्रल लैब की हुई स्थापना, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल 624 पद सृजित

464 0

लखनऊ। एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज की मुहिम को तेज करते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने फिरोजाबाद जिले के अस्‍पताल (Firozabad hospital)  को उच्‍चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज (Government Medical College) की स्‍थापना की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से केन्द्र सहायतित योजना फेज-1 के तहत जिला चिकित्सालय (District Hospitals)फिरोजाबाद को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना की गई। ऐसे में अब जनपदवासियों को अत्‍याधुनिक चिकित्‍सीय सेवाएं मिल रही हैं।

जनपदवासियों को अपने ही जिले में इलाज मिलने से उनको दूसरे जिलों या प्रदेशों के अस्‍पतालों (Hospitals) के चक्‍कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। यहां पर एक ओर जहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले छात्र छात्राओं के लिए 100-100 एमबीबीएस छात्रों के तीन बैच संचालित किए जा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज (Medical College) की सुविधाओं में इजाफा करते हुए 06 विशिष्टताओं में डीएनबी डिग्री व डिप्लोमा कोर्स के लिए 18 सीटों पर अनुमोदन हो गया है। मेडिकल कालेज के संचालन के लिए शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल 624 पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा 792 पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा चुका है।

इस समय इस मेडिकल कॉलेज (Medical College) में कुल 124 चिकित्सक (चिकित्सा शिक्षक 51, सीनियर 18 व जूनियर रेजीडेन्ट-55), 171 स्टाफ नर्स, 287 पैरा मेडिकल स्टाफ कार्य कर रहे हैं। यहां पर 22 विभागों का संचालन किया जा रहा है।

बीएसएल-2 लैब में प्रतिदिन हो रही 2000 सैंपल की जांच

बीएसएल-2 लैब (Central Lab) कॉलेज परिसर में संचालित होने से प्रतिदिन लगभग 2000 सैंपल की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज(Medical College)  में 07 विशिष्टताओं में पैरा मेडिकल कोर्स संचालित हैं और 210 छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर प्रवेश किए जाने के लिए शासन स्तर से पदों का सृजन किया जा चुका है जिसपर जल्‍द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Related Post

AK Sharma

GIS: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के विभागों को मिला करीब 10 लाख करोड़ का निवेश

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का रविवार को समापन हो गया. निवेशक सम्मेलन के आखिरी…
CM Yogi

राणा सांगा की यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 12, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परम प्रतापी राणा सांगा की जयंती…
Disabilities

214 श्रवण बाधित बच्चों की योगी सरकार ने कराई कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी

Posted by - June 4, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए संचालित शल्य चिकित्सा…
President

मुझे विश्वास है कि आप सबके अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश जल्द उत्तम प्रदेश बनेगा: राष्ट्रपति

Posted by - June 6, 2022 0
लखनऊ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (President Ram Nath Kovind) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधान मण्डल की संयुक्त…