SC

केंद्र सरकार को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण मॉडल’ अपनाना चाहिए- SC

723 0

ऩई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि केंद्र सरकार को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण मॉडल’ (National Immunization Model) अपनाना चाहिए, क्योंकि गरीब वैक्सीन का मूल्य चुकाने में सक्षम नहीं होंगे। कोर्ट ने आज यह भी कहा कि हॉस्टल, मंदिर, चर्च और अन्य स्थानों को कोविड-19 केयर सेंटर बनाने के लिए खोले जाएं।

देश में आज एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3.86 लाख नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को एक दिन में 3,498 लोगों की मौत हुई। देश में एक्टिव केस की संख्या 31,70,228 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,159 नए केस और 771 मौतें दर्ज की गई। उसके बाद केरल में रिकॉर्ड 38,607 नए मामले, उत्तर प्रदेश में 35,156, कर्नाटक में 35,024 और राजधानी दिल्ली में 24,235 नए केस आए।

दिल्ली में कल रिकॉर्ड 395 मरीजों की मौत दर्ज की गई। केंद्र सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए नया आदेश जारी किया, जिसमें राज्यों को स्थानीय स्थर पर कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर दिया। गृह मंत्रालय ने देश में लॉकडाउन लगाने को लेकर कुछ नहीं कहा है।

वहीं 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन को लेकर कई राज्यों ने कहा कि यह तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा क्योंकि उनके पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं है। देश में अब तक 15 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 2.58 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।

Related Post

ओवैसी

AIMIM प्रमुख का पलटवार- मुर्गी अंडा न दे और भैंस दूध न दे तो ओवैसी जिम्मेदार

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया…
CM Yogi Adityanath

यूपी पहला ऐसा राज्‍य जहां 29 करोड़ से अधिक टीकाकरण और 10 करोड़ से अधिक हुए टेस्‍ट

Posted by - March 30, 2022 0
लखनऊ: सर्वाधिक आबादी वाले यूपी (UP) में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि दूसरे…
CM Yogi

गुरु तेग बहादुर ने कभी भी देश और धर्म से हटकर के किसी विदेशी आक्रांता के सामने सिर नहीं झुकाया- मुख्यमंत्री

Posted by - December 6, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहियागंज गुरुद्वारा में गुरु परंपरा के नवम् गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज…