P Chidambaram

कोरोनावायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार का उपाय संतोषजनक : पी चिदंबरम

978 0

नई दिल्ली। पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कोरोना वायरस से बचाव के लिये केंद्र सरकार के उपायों पर संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिये केंद्र सरकार और उपायों पर काम करे।

क्या हम इसमें और कुछ नहीं कर सकते?

श्री चिदंबरम ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिये किये गये अब तक के उपाय संतोषजनक हैं, लेकिन क्या हम इसमें और कुछ नहीं कर सकते? कोविड-19 के पॉजिटिव मामले एक हफ्ते में 31 से बढ़कर 84 हो गये हैं। कई राज्य सरकारों ने आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है। अब केंद्र सरकार को इस पर और ध्यान देना का समय आ गया है।

यदि हमारे पास इस वायरस को रोकने के लिए 30 दिन का वक्त है, तो हमें तेजी से और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए

कांग्रेसी नेता ने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की चेतावनी पर ध्यान देने का समय है। यदि हमारे पास इस वायरस को रोकने के लिए 30 दिन का वक्त है, तो हमें तेजी से और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर वनाग्नि की घटनाओं का लिया जायजा

Posted by - April 27, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हवाई सर्वेक्षण कर नैनीताल और उसके आसपास के वन क्षेत्रों…
BC Sakhis

बीसी सखियों ने बनाया रिकॉर्ड, 45 हजार करोड़ का किया वित्तीय लेनदेन, कमीशन में मिले 120 करोड़

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार में प्रदेश के गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए…
CM Dhami

सीएम धामी ने 20 टैम्पो ट्रेवलर को हरी झड़ी दिखाकर किया रवाना

Posted by - July 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम…