Center enacts GNCTD Act, LG to be 'government' of Delhi

केंद्र ने लागू किया GNCTD एक्ट, एलजी होंगे दिल्ली के ‘सरकार’

906 0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन के हस्ताक्षर के साथ जारी अधिसूचना में कहा गया कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम, 2021 (2021 का 15) ( Center enacts GNCTD Act,) की धारा एक की उपधारा -2 में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 27 अप्रैल 2021 से अधिनियम के प्रावधानों को लागू करती है।

केंद्र की मोदी सरकार ने नयी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम, 2021 ( Center enacts GNCTD Act) को लागू कर दिया गया है जिसमें शहर की चुनी हुई सरकार के ऊपर उपराज्यपाल (LG to be ‘government’ of Delhi)  को प्रधानता दी गई है।

 

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अधिनयम के प्रावधान 27 अप्रैल से लागू हो गए हैं। नए कानून के मुताबिक , दिल्ली सरकार का मतलब ‘उपराज्यपाल’ (LG to be ‘government’ of Delhi) होगा और दिल्ली की सरकार को अब कोई भी कार्यकारी फैसला लेने से पहले उपराज्यपाल की अनुमति लेनी होगी।

गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन के हस्ताक्षर के साथ जारी अधिसूचना में कहा गया कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम, 2021 (2021 का 15) की धारा एक की उपधारा -2 में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 27 अप्रैल 2021 से अधिनियम के प्रावधानों को लागू करती है।

उल्लेखनीय है कि संसद ने इस कानून को पिछले महीने पारित किया था। लोकसभा ने 22 मार्च को और राज्य सभा ने 24 मार्च- को इसको मंजूरी दी थी जब इस विधेयक को संसद ने पारित किया था तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन’ करार दिया था।

Related Post

CM Yogi

विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल लाने का सामर्थ्य रखता है युवाः सीएम योगी

Posted by - December 8, 2024 0
कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान बुद्ध, आदि शंकराचार्य, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद…
Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित, 6 महीनों के लिए बढ़ाया गया AFSPA

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और चार पुलिस स्टेशनों को अशांत क्षेत्र घोषित…
Startup

उत्तर प्रदेश की स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Posted by - December 11, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से उस दिशा में अग्रसर है जहां नवाचार,…