Nayab Singh Saini

संत-महापुरुषों के जन्मशती कार्यक्रमों का होगा विस्तार: नायब सैनी

295 0

चंडीगढ़। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान महापुरुषों के जन्म दिवस मनाने की जो परंपरा शुरू की है, उसका तीसरे कार्यकाल में आगे बढ़ाते हुए विस्तार किया जाएगा।

नायब सैनी (Nayab Saini)  शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले पंचकूला के सेक्टर-12 स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। नायब सैनी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। जिन्होंने रामायण की रचना करके समूची मानवता को मर्यादा का पाठ पढ़ाया। भगवान वाल्मीकि ने समाज को नया रास्ता दिखाने का काम किया है।

नायब सैनी (Nayab Saini)  ने कहा कि हरियाणा में पहली बार मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी धर्मों के संत-महात्माओं के जन्मशती कार्यक्रम मनाने की शुरुआत की थी।

संघ कार्यालय में कंप्यूटर आप्रेटर से मुख्यमंत्री तक ‘नायाब’ सफर

अब तीसरे कार्यकाल में इन आयोजनों का विस्तार किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी जातिवाद की राजनीति नहीं की। भाजपा के लिए सभी महापुरुष आदरणीय हैं।

Related Post

पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

Posted by - March 9, 2020 0
वर्ल्ड डेस्क। कोरानावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और दौरा भी रद्द कर…
cm dhami

धामी सरकार प्रधानमत्री के ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का करेगी भव्य आयोजन

Posted by - April 29, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ”मन की बात” (Mann ki Baat) कार्यक्रम का 30 अप्रैल (रविवार)…