Census

जनगणना 2021 : पहले चरण की अधिसूचना जारी, 16 मई 2020 से होगी शुरू

981 0

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश में 2021 की जनगणना के पहले चरण की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक 16 मई 2020 से 30 जून 2020 के बीच जनगणना होगी। जनगणना निदेशक नरेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि इसमें मकान के सूचीकरण, मकान गणना के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन किया जाएगा।

पिता बच्चे को अनोखे अंदाज में दूध पिलाकर जीता सबका दिल, वीडियो वायरल 

पांडेय ने बताया कि राजधानी में इसके लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में छह दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसमें प्रदेश के 29 जिलों से आए 90 ट्रेनर शामिल हैं। प्रशिक्षण का दूसरा चरण 2 से 7 दिसंबर तक और तीसरा चरण 16 से 21 दिसंबर तक चलेगा। देश में वर्ष 1872 से अब तक यह 16वीं और आजादी के बाद 8वीं बार जनगणना हो रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को निदेशक जनगणना के अलावा संस्थान के महानिदेशक एस वेंकटेश्वर लू, सचिव सामान्य प्रशासन हरिओम व उप महारजिस्ट्रार जनगणना प्रदीप कुमार ने भी संबोधित किया।

Related Post

cm yogi inagurate the integrated steel plant

अंकुर उद्योग के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Posted by - March 11, 2023 0
गोरखपुर। दो दिन के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) खेल, उद्योग, सामाजिक सरोकार और ढांचागत सुविधाओं के विकास…
CM Yogi

रामोत्सव 2024: सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, लता मंगेशकर चौक पर ली सेल्फी

Posted by - December 29, 2023 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के शनिवार को प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रामनगरी…
जावेद अख्तर की इमरान खान को खरी-खरी

पुलवामा हमला: जावेद अख्तर की इमरान खान को खरी-खरी, पाकिस्तान के PM ने फेंकी ‘नो बॉल’

Posted by - February 20, 2019 0
मुंबई। पुलवामा हमले के पांच दिनों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बयान जारी किया है। इमरान…
CM Nayab Saini

दो पत्ती फिल्म में हुड्डा गौत्र की छवि बिगाड़ी, समाज के लाेग ने राेक की मांग उठाई

Posted by - November 15, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में सर्व हुड्डा खाप द्वारा फिल्म दो पत्ती को लेकर किया जा रहा विरोध अब तेज हो रहा…