उमर पर दो लाख का किया इनाम

CBI ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे उमर पर दो लाख का किया इनाम घोषित

1007 0

प्रयागराज। सीबीआई ने पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर का पोस्टर जारी किया। इसके साथ ही उन पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। लखनऊ के कारोबारी की पिटाई के मामले में सीबीआई को मोहम्मद उमर की तलाश है।

लखनऊ के कारोबारी की पिटाई के मामले में मोहम्मद उमर के नाम से नामजद  दर्ज है एफआईआर

इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से ही मोहम्मद उमर फरार चल रहा है। कारोबारी की पिटाई के मामले में मोहम्मद उमर के नाम से नामजद एफआईआर दर्ज है। सुप्रीम कोर्ट ने उमर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है और सीबीआई को इस मामले की जांच सौंपी है।

फिल्म निर्देशक का ट्वीट- ‘सनी लियोनी को बुलाओ, ट्रंप को देखने एक करोड़ लोग आएंगे’ 

जानें कौन है मोहम्मद उमर?

इससे पहले सीबीआई की टीम ने आरोपी उमर की तलाश में बुधवार को प्रयागराज में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। बता दें कि रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल ने दिसंबर 2018 में लखनऊ के कृष्णानगर थाने में पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद, उनके बेटे उमर, गुर्गे फारूक, जकी अहमद, जफर उल्लाह, गुलाब सरवर आदि के खिलाफ लूट, गुंडा टैक्स वसूलने और अन्य संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।

सीबीआई ने 12 जून, 2019 को माफिया डॉन अतीक अहमद और उनके बेटे उमर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 12 जून, 2019 को माफिया डॉन अतीक अहमद और उनके बेटे उमर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश के देविरया जेल से शिफ्ट कर गुजरात की जेल में भेजा गया था। वर्तमान में अतीक अहमद अहमदाबाद सेंट्रल जेल में बंद है।

Related Post

CM Yogi

तकनीक जब संवेदना से जुड़ती है, तभी विकास समावेशी बनता है – सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज शासन को रिएक्टिव से प्रोएक्टिव बनाने का…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को पुरस्कृत

Posted by - November 25, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’…
Mussoorie Restructuring Water Supply Scheme

मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत

Posted by - June 6, 2023 0
देहारादून। भारत सरकार द्वारा मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना (Mussoorie Restructuring Water Supply Scheme) हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष…
CM Dhami

देहरादून को बनाएंगे इको-फ्रेंडली! मुख्यमंत्री धामी करेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन

Posted by - December 14, 2024 0
देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शहर में जल्द ही 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिनका…