महंत नरेंद्र गिरि केस में सीबीआई की जांच तेज, आनंद गिरि के आश्रम की ली तलाशी

567 0

प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई की टीम बुधवार को हरिद्वार पहुंची। यहां टीम ने आनंद गिरि के आश्रम में तलाशी ली। यह तलाशी अभियान 8 घंटे तक चला.

आनंद गिरि का लैपटॉप-मोबाइल जब्त

बता दें कि सीबीआई की टीम कल शाम 7.15 बजे आश्रम पहुंची थी। टीम ने तड़के 3.30 बजे तक तलाशी ली। सीबीआई ने आनंद गिरि का लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि टीम आज हरिद्वार से प्रयागराज लौट सकती है। सीबीआई आनंद गिरि के साथ फ्लाइट से देहरादून पहुंची थी। यहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार स्थित आश्रम पहुंची।

 

Related Post

AK Sharma

‘एक पेड़ मां के नाम’ का भाव सभी को अपनी मां एवं प्रकृति के प्रति कराता है जिम्मेदारी का एहसास: एके शर्मा

Posted by - July 9, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर के ग्राम कम्बरपुर,…