Catch the Rain

योगी सरकार के नेतृत्व में ‘कैच द रेन 2025’ बना जल चेतना का अभियान

159 0

लखनऊ : जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश ने ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2025’ (Catch the Rain) के तहत ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। 22 मार्च से 13 जून 2025 के बीच कुल 1,66,000 से अधिक जल-संरक्षण कार्य या तो पूर्ण हो चुके हैं या प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में यह अभियान सिर्फ एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि “जन-भागीदारी से जन-जागरूकता” का पर्याय बन गया है। जल संचयन, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनरोद्धार और वनरोपण जैसे अनेक कार्यों को जिलास्तर पर तीव्रता से क्रियान्वित किया जा रहा है।

जल संचयन की दिशा में तेजी से बढ़ रहे कदम

17,557 कार्य पूर्ण और 16,561 कार्य प्रगति पर हैं जो जल संचयन और रेन वाटर हार्वेस्टिंग से सीधे जुड़ते हैं। इसी तरह, मनरेगा के तहत पारंपरिक जल स्रोतों के 5,714 कार्य पूर्ण और 5,093 कार्य प्रगति पर हैं। सोकपिट व स्टैबलाइजेशन पांड के 3,825 कार्य पूर्ण और 512 कार्य प्रगति पर हैं। वाटरशेड डेवलपमेंट के 66,135 कार्य पूर्ण और 52,097 कार्य प्रगति पर हैं। इंटेंसिव फॉरेस्टेशन के 20,922 कार्य पूर्ण और 23,089 कार्य प्रगति पर हैं।

प्रशिक्षण से जागी चेतना

कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) द्वारा 228 जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में किसानों, छात्रों, ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को जल प्रबंधन की तकनीकों से अवगत कराया गया। कार्यों को एग्रीकल्चर व हॉर्टीकल्चर विभागों द्वारा अंजाम दिया गया। जेएसएः सीटीआर एमआईएस पोर्टल पर सभी जिलों के नोडल अधिकारी कार्यों को नियमित रूप से अपडेट कर रहे हैं, जिससे पारदर्शिता के साथ मॉनिटरिंग और प्रभावी मूल्यांकन संभव हो रहा है।

Related Post

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत

प्रियंका बोलीं-यूपी की खोखली कानून व्यवस्था का प्रमाण है ,उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत

Posted by - December 7, 2019 0
उन्नाव। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंची चुकी हैं। यहां वह पीड़िता के परिवार…
CM Yogi

सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में की पूजा अर्चना

Posted by - November 27, 2022 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले वे हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) गए और संकट मोचन…