जावेद अख़्तर के ख़िलाफ़ मुंबई में केस दर्ज, आरएसएस की तुलना तालिबान से करने का आरोप

637 0

नई दिल्ली हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख़्तर अपनी बेबाकी के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं और कानूनी के विवाद में फंस गये हैं। जावेद के ख़िलाफ़ मुंबई पुलिस ने असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज़ किया है। जावेद अख़्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना आतंकी संगठन तालिबान से करने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एडवोकेट संतोष दुबे की शिकायत पर एफआईआर सोमवार को मुलुंड थाने में दर्ज़ की गयी है। पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि जावेद के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सज़ा) के तहत दर्ज़ की गयी है।

पिछले महीने वकील ने जावेद अख़्तर को एक क़ानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें एक टीवी इंटरव्यू में आरएसएस के ख़िलाफ़ झूठी और मानहानि करने वाली टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगने के लिए कहा गया था। इस नोटिस में दुबे ने दावा किया था कि इस तरह के बयान देकर आईपीसी की धाराओं 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सज़ा) के तहत अपराध किया गया है। एडवोकेट दुबे ने कहा कि मैंने जावेद अख़्तर को लीगल नोटिस भेजा था और उन्हें माफ़ी मांगने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मेरी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज़ की गयी है।

आरएसएस कार्यकर्ता ने दर्ज कराया मुकदमा

बता दें, आरोपों के मुताबिक, जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा था- जैसे तालिबान अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता है, उसी तरह आरएसएस भी हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहा है। इससे पहले इसी मामले में आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। विवेक चंपानेरकर ने ये केस मुंबई के ठाणे कोर्ट में दायर किया था, जिसके बाद कोर्ट ने लेखक को नोटिस भेजा। साथ ही उन्हें अगली सुनवाई पर यानी 12 नवंबर को कोर्ट में हाज़िर होने के लिए कहा था।

Related Post

अली असगर, हॉबी धालीवाल, हितेन तेजवानी, अनस खान की उपस्थिति में विक्रम संधू की 2 फिल्मों माही और सीज़र का भव्य मुहूर्त

Posted by - October 14, 2019 0
दिव्या फ़िल्म्स क्रिएटिव्स की प्रब सिमरन संधू और निर्देशक विक्रम संधू ने पिछले दिनों मुंबई के गोरेगांव में स्थित फ्यूचर…
Munmun Dutta

मुनमुन दत्ता ने दी ऐसी खूबसूरत पोज़ की देखते ही लोग हुए हैरान

Posted by - March 26, 2022 0
मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) उर्फ ​​बबीता जी अपनी खूबसूरती (Beauty), स्टाइल और आत्मविश्वास…