UKSSSC

गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

777 0

जिले के एक निजी अस्पताल में गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराकर लज्जा भंग करने के आरोप में एक महिला डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मुकदमा बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र के आदेश पर दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला सायमा खुद भी डॉक्टर हैं। उनके पति मुनाजिर इकबाल भी ह्म्दय रोग विशेषज्ञ हैं।  मुनाजिर ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च को अपनी गर्भवती पत्नी सायमा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि वहां डॉक्टर शालिनी माहेश्वरी ने गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव करा कर उनकी पत्नी की लज्जा भंग की।

ट्रेन की चपेट में आयी किशोरी की मौत

मुनाजिर ने बताया कि 23 मार्च को उनकी पत्नी के पेट में दर्द होने पर महिला डॉक्टर ने सभी टेस्ट कराए। हालत में सुधार न होने पर उन्होंने सीटी स्कैन कराया तो आंतों में खराबी दिखी। तब उन्होंने अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर मुनाजिर ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में अपनी पत्नी के साथ हुई घटना की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से भी की थी। चंद्र के आदेश पर डॉक्टर शालिनी और उनके टेक्नीशियन के खिलाफ प्रेम नगर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

Related Post

UP Panchayat elections

पंचायत चुनाव : 3 करोड़ मतदाता आज करेंगे 3.52 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सोमवार को होगा जिसमें 20 जिलों की करीब…
नारी तुम शक्ति हो

सरस कवयित्री सम्मेलन: ‘नारी तुम शक्ति हो तेरे पग कहां रुकते हैं…,

Posted by - January 23, 2020 0
लखनऊ। संस्कार भारती जानकीपुरम की ओर से अलीगंज के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गर्ल्स कालेज में गुरुवार को कवयित्री सम्मेलन…
Ram Mandir

प्राणप्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 30 हजार जवान

Posted by - January 7, 2024 0
अयोध्या। सुरक्षा एजेंसियां 22 जनवरी को लेकर सतर्क हैं। स्टेट एजेंसियों के अलावा केंद्र की एजेंसियों ने भी जिले में…

प्रेम प्रसंग: फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर लटक गया फांसी पर कारोबारी युवक

Posted by - May 3, 2021 0
गाजियाबाद थाना सिहानी गेट इलाके में सोमवार को शीशा कारोबारी ने पहले वीडियो बनाकर फेसबुक ( Facebook) पर अपलोड किया…