Car Accident

कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 3 की मौत

144 0

बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र में शनिवार की तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां रानी तालाब थाना क्षेत्र सरैया गांव के पास एक कार (Car)अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जेसीबी के सहारे कार (Car) को बाहर निकाल गया, लेकिन तब तक कार मे मौजूद 5 लोगों मे से तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। इधर मृतकों की पहचान 52 वर्षीय निर्मला देवी, 36 वर्षीय नीतू सिंह और 10 वर्षीय अस्तितु कुमारी के रूप में हुई है।

सभी लोग वैशाली जिले के महुआ इलाके के रहने वाले है। घायलों में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह है, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक वे सब किसी के शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से वैशाली के हाजीपुर जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पूरे परिवार में मातम छा गया।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि, सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के सरैया गांव के पास एक कार नहर में पलट गई है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों और जेसीबी के सहारे कार (Car) को नहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक कार में मौजूद 5 लोगों में से तीन लोगों की मौत चुकी थी। जबकि दो लोग घायल है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सभी लोग छत्तीसगढ़ से वैशाली के लिए जा रहे थे।

Related Post

CM Bhajan Lal

चिकित्सा मानवता की सेवा का क्षेत्र, प्रदेशवासियों का उत्तम स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Posted by - November 25, 2024 0
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि चिकित्सा सेवा का क्षेत्र है तथा सेवा अर्थ से…

दिल्ली की सीमाओं पर ‘युद्ध जैसी’ किलेबंदी करने में पुलिस ने खर्च किए करीब 10 लाख- RTI

Posted by - June 21, 2021 0
26 जनवरी पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर…
Valley of flowers

विश्व धरोहर ‘फूलों की घाटी’ में फूलों का दीदार करने पहुंच रहे हैं पर्यटक

Posted by - July 20, 2023 0
चमोली। विश्व धरोहर उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित ‘फूलों की घाटी’ (Valley of Flowers) में बेशुमार रंग बिरंगे फूल…
CM Dhami

सीएम धामी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - June 11, 2023 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर, शक्ति मंदिर एवं हनुमान…