Call center busted 16 arrested

कॉल सेंटर का भंडाफोड़ 16 गिरफ्तार

646 0

दिल्ली पुलिस ने पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है जो ई-वाणिज्य कंपनी एमेजÞन के तकनीकी सहायक बनकर अमेरिकी नागरिकों के साथ कथित रूप से ठगी करने में शामिल हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपियों ने अवैध तरीकों, वीओआईपी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) कॉल और फर्जी कॉलर आईडी के जरिए अमेरिकी निवासियों का ब्यौरा हासिल कर लिया था।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद वे एमेजन के तकनीकी सहायक बनकर अमेरिकी निवासियों को तकनीकी सहायता देने के बहाने से उनसे संपर्क करते थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीडÞितों के साथ पहले से रिकॉर्ड की गई धमकी भरे कॉल से ठगी करते थे और दावा करते थे कि उनके एमेजÞन खातों से संदिग्ध लेन-देन हुआ है और इसे ठीक करने के नाम पर उनके साथ ठगी करते थे।पुलिस ने 25 कंप्यूटर, इंटरनेट राउटर, 18 मोबाइल फोन तथा अन्य सामान और डेटा बरामद किया है।

पंजाब की अदालत में पेश हुआ मुख्तार अंसारी
मादक पदार्थ मामले में अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार
मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को गिरफ्तार किया है।
एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खान के शहर के हवाईअड्डे पहुंचने पर एनसीबी की मुंबई जोन की शाखा ने मंगलवार को उन्हें पहले हिरासत में लिया।  अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ के तस्कर शादाब बटाटा से पूछताछ के दौरान खान का नाम सामने आया था। बटाटा को गिरफ्तार किया गया था।

Related Post

Uttar Pradesh CM Yogi enters the electoral fray

विकास को बाधित करने के लिए राजद-कांग्रेस ने शुरू की ‘बुरके’ की शरारतः योगी

Posted by - October 16, 2025 0
पटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। वे दानापुर…

UP Budget: योगी सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस, गुणवत्तापूर्ण और इनोवेटिव स्टडीज के लिए उठाए कदम

Posted by - February 5, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने 2024-25 में प्रदेश का सबसे बड़ा बजट (Budget) प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की शिक्षा…
Mamta Banerjee

यूपी- बिहार के लोगों को गुंडा कहने पर ममता के खिलाफ परिवाद दायर

Posted by - April 1, 2021 0
मुजफ्फरपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में परिवाद दायर किया गया…