CM Dhami

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म

4 0

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को गणना फॉर्म सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं से प्राप्त गणना फॉर्मों का बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन, त्रुटियों का निराकरण तथा पात्र मतदाताओं का सही विवरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अभियान के सफल संचालन के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

इस दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात

Posted by - November 13, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को टनकपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता…
ABVP's winning candidates met CM Dhami

युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री

Posted by - September 30, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के देहरादून जनपद के विभिन्न…

PM संग बैठक से पहले फारूक बोले- महबूबा का PAK वाला बयान उनका एजेंडा, हमें अपने वतन से मतलब

Posted by - June 24, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर बैठक होनी है बैठक में गुपकार संगठन भी भाग…

पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम

Posted by - August 17, 2021 0
कोरोना संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता को बढ़ा दिया, केंद्र सरकार ने भाव…