चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नए पद सृजन पर लगी कैबिनेट की मुहर

877 0

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश की तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बने। इसके साथ ही सरकार और सैन्य बलों के बीच कारगर संवाद सुनिश्चित हो। इसके लिए रक्षा मंत्रालय में एक नया पद ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ (सीडीएस) सृजित करने का फैसला मंगलवार को किया गया है। नया सैन्य अधिकारी चार स्टार वाला जनरल होगा। वह तीनों सेनाओं और निर्वाचित सरकार के बीच संवाद-संपर्क का प्रमुख माध्यम होगा।

‘रक्षा मामलों का विभाग’ बनाया जाएगा तथा तीनों सेनाएं इसी के अंतर्गत होगी

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को को केंद्रीय मंत्रिमंडल की रक्षा मामलों की समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। एक अन्य फैसले के अनुसार रक्षा मंत्रालय में एक ‘रक्षा मामलों का विभाग’ बनाया जाएगा तथा तीनों सेनाएं इसी के अंतर्गत होगी। इस विभाग में सैन्य और गैर सैन्य अधिकारी होंगे। सीडीएस इस विभाग का प्रमुख होगा। सीडीएस के पास सचिव जैसी शक्तियां होंगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने नवगठित रक्षा मामलों सम्बन्धी विभाग और सीडीएस पद के अधिकार और कार्यक्षेत्र के बारे में अपनी रिपोर्ट दी थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी है।

साइरस मिस्त्री दोबारा नहीं संभालना चाहते हैं टाटा की कमान 

सीडीएस रक्षा मंत्रालय में रक्षा मामलों के नव सृजित विभाग का मुखिया होने के साथ ही रक्षा मंत्री का प्रमुख सैन्य सलाहकार होगा

सीडीएस रक्षा मंत्रालय में रक्षा मामलों के नव सृजित विभाग का मुखिया होने के साथ ही रक्षा मंत्री का प्रमुख सैन्य सलाहकार होगा। यह नया सैन्य अधिकारी चार स्टार वाला जनरल होगा। वर्तमान में तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के प्रमुख चार स्टार वाले अधिकारी हैं। नव नियुक्त सीडीएस तीनों सेनाओं के प्रमुखों को शामिल कर बनायी जाने वाली मौजूदा ‘चीफ ऑफ़ स्टाफ कमेटी’ का स्थायी अध्यक्ष भी होगा। इस समय इस कमेटी का प्रमुख तीनों सेनाओं का सबसे वरिष्ठ प्रमुख होता है।

सीडीएस तीनों सेनाओं और सेना प्रमुखों को आदेश देने वाला अधिकारी नहीं होगा

सीडीएस तीनों सेनाओं और सेना प्रमुखों को आदेश देने वाला अधिकारी नहीं होगा। वह रक्षा मामले के विभाग के प्रमुख और रक्षामंत्री के प्रमुख सलाहकार के रूप में रक्षा कमानों के पुनर्गठन तथा संयुक्त सैन्य सचांलन को सुनिश्चित करेगा। तीनों सेनाओं के प्रमुख अपने अपने क्षेत्र में रक्षामंत्री को पूर्ववत सलाह देते रहेंगे। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के बाद रक्षा विशेषज्ञ के सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में गठित ‘कारगिल समीक्षा समिति’ ने चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ एलपीडी के सृजन का सुझाव दिया था। कारगिल युद्ध के समय थल सेना और वायुसेना के बीच तालमेल की कमी नजर आयी थी। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष 15 अगस्त को लाल किले से इस पद का सृजन करने की घोषणा की थी।

सीडीएस सेवानिवृत्त होने के बाद कोई सरकार पद ग्रहण नहीं कर सकेगा

रक्षा मंत्रलय के सूत्रों के अनुसार सीडीएस सेवानिवृत्त होने के बाद कोई सरकार पद ग्रहण नहीं कर सकेगा। साथ ही सेवा निवृत्त होने के पांच साल तक वह बिना सरकारी अनुमति के किसी निजी संस्थान में भी काम नहीं कर सकेगा।

Related Post

उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

Posted by - April 4, 2021 0
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव निर्वाचन-2021 के तहत सूबे के डीजीपी एचसी अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को मुख्यालय…
Yogi government is giving e-certificate for yoga competition

सीएम योगी के जनसहभागिता विजन को कासगंज में मिली उड़ान, घर बैठे मिल रहा योग प्रतियोगिता ई प्रमाण पत्र

Posted by - June 21, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में योग (Yoga) को जन-जीवन का हिस्सा बनाने के लिए अनेक पहलें…
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, हर कोई है स्तब्ध

Posted by - June 14, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के रूमानी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने शोक व्यक्त किया है।…
डोनाल्ड ट्रंप

कोरोना वायरस: ट्रंप ने भी भारतीय संस्कृति का लिया सहारा, आयरलैंड पीएम को किया नमस्ते

Posted by - March 13, 2020 0
वर्ल्ड न्यूज़। आज पूरे देश भर में फैले इस कोरोना वायरस ने सभी को भारतीय संस्कृति की याद दिला दी…
जस्टिस मुरलीधर का तबादला

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- पूरे यूपी में ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के निजी या सरकारी कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन…