Chittoor

बड़ा हादसा: चट्टान से टकराकर 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस

646 0

चित्तूर: आंध्र प्रदेश के चित्तूर (Chittoor) जिले के भाकरपेट में शनिवार रात करीब 11.30 बजे एक बस चट्टान (Rock) से 100 फीट गहरी खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए। तिरुपति के पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार, दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही को माना जा रहा है। उन्होंने कहा, “दुर्घटना उस समय हुई जब तिरुपति (Tirupati) से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में चालक की लापरवाही के कारण बस (Bus) चट्टान से गिर गई।” पीड़ितों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निजी बस अनंतपुर जिले के धर्मावरम से चित्तूर के नगरी के पास एक गांव जा रही थी और 52 लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने बचाव अभियान की जानकारी दी, बचाव दल और दमकल विभाग के कर्मियों ने शुरू किया। ऑपरेशन सुबह भी जारी रहा। तिरुपति के एसपी ने इसकी जानकारी दी। मृतकों में कई बच्चे एवं महिलाएं भी हैं।

यह भी पढ़ें : विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर! लगेगी बूस्टर डोज

Related Post

CM Nayab Singh

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में की मुलाकात

Posted by - July 19, 2024 0
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…
CM Bhajan Lal

राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खुलेंगे अटल ज्ञान केन्द्र : भजनलाल शर्मा

Posted by - December 25, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म…