Transmission Lines

UPPCL में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

491 0

लखनऊ। सरकारी नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट/UPPCL ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट की आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे।

महत्वपूर्ण तारीख

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट (UPPCL) की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 27 सितंबर, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, यूपीपीसीएल ने आवेदन की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।

योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूपी से कक्षा 10वीं पास, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रिकल (कौशल विकास के तहत विद्युत वितरण) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1180 रुपये और एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 826 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

कैसे करें आवेदन?

>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर जाएं।

>> अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

>> अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

>> अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।

>> उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

>> अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

>> इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

>> अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

Related Post

Constable Recruitment

पुलिस भर्ती: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

Posted by - August 22, 2024 0
लखनऊ : योगी सरकार ने प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा (Constable Recruitment Exam) को…
JMLU

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रवेश परीक्षा की डेट में हुआ बदलाव

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया (JMLU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम शनिवार को…
smart prepaid meter

प्रदेश में अब तक 35 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित, जांच में सभी सही पाए गए

Posted by - August 21, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने…
UPPSC

अभ्यर्थियों का हित सर्वोपरि, इसी भाव से हो रहा परीक्षा प्रणाली सुधार: आयोग

Posted by - November 12, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सभी प्रतियोगी छात्रों को एक पारदर्शी और शुचितापूर्ण चयन प्रक्रिया की व्यवस्था उपलब्ध…