आर्थिक सर्वे

बजट 2020 : 31 जनवरी को पेश होगा आर्थिक सर्वे, जानें कैसे होगा ऑनलाइन डाउनलोड?

853 0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार शुक्रवार को दोपहर बाद बजट से एक दिन पहले ससंद में आर्थिक सर्वेक्षण को पेश करेगी। बता दें कि आर्थिक सर्वेक्षण देश की हालिया तस्वीर को पेश करता है, जिसकी बुनियाद पर सरकार बजट को तैयार करती है। शुक्रवार से संसद का बजट सत्र शुरू होगा। बजट सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संसद कें केंद्रीय कक्ष में अभिभाषण देने से होगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद लोकसभा और राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण को पेश करेंगी।

जानें कहां से कर सकेंगे डाउनलोड?

आर्थिक सर्वेक्षण को आम जन भी आसानी से पढ़ और डाउनलोड कर सकेंगे। संसद में पेश होने के तुरंत बाद इसको सरकार https://www.indiabudget.gov.in/ पर पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर देगी। सर्वेक्षण से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी बातों को इस पर अपलोड किया जाएगा।

इसलिए जरूरी है आर्थिक सर्वे

इस बार विकास दर पांच फीसदी पर है, जो पिछले 11 साल का सबसे निचला स्तर है। वहीं महंगाई दर 7.35 फीसदी पर है। आर्थिक सुस्ती की वजह से भी सभी सेक्टर में मांग न होने से उद्योग और नौकरियों पर असर देखने को मिला है।

अर्थशास्त्रियों ने भी की थी एनएसएसओ रिपोर्ट जारी करने की मांग

भारत में 200 से ज्यादा अर्थशास्त्री और शिक्षाविदों ने सरकार को सर्वे और रिपोर्ट जारी करने को का आग्रह किया है। अर्थशास्त्रियों ने सरकार को कहा है कि वह एनएसएसओ द्वारा किए गए 2017-18 के उपभोक्ता व्यय सर्वेक्षण (Consumer Expenditure Survey) के आंकड़े भी जारी करे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2017-18 के दौरान औसत उपभोक्ता खर्च में काफी गिरावट आई है। सरकार आर्थिक सुस्ती को छिपाने के लिए इन आंकड़ों को जारी नहीं कर रही है। अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि आंकड़ों को रोकना अर्थव्यवस्था के हित में नहीं है। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए सरकार को उपभोक्ता व्यय सर्वेक्षण के आंकड़े जारी करने चाहिए। सरकार इस सूचना की व्याख्या अपने हिसाब से कर सकती है।

1 फरवरी को 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट को लोकसभा में पेश करेंगी। यहां पर बजट पेश करने के बाद इसको राज्यसभा के पटल पर रखा जाएगा। बजट पेश होने के बाद संसद में इसकी चर्चा होगी और फिर इसको पास किया जाएगा। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट को पेश किया जाएगा।

Related Post

फिल्म शाबाश मिट्ठू

फिल्म शाबाश मिट्ठू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमा घरों में होगी रिलीज

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का फर्स्ट…
Pawan kumar badhe

INDIA के खिलाफ प्रोपेगेंडा करने के लिए UNHRC का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

Posted by - March 2, 2021 0
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन (UNHRC) के सचिव पवन कुमार बाधे संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

लोगों से ही बनता है राष्ट्र,भारत के लोग चलाते हैं गणतंत्र : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि विधानमंडल,…
CM Yogi planted a tree at Guru Gorakhnath College.

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

Posted by - February 8, 2026 0
पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ राजकीय…