Omprakash Rajbhar

बीजेपी को जीताते-जीताते एक सीट पर सिमट गई BSP

626 0

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनावों (UP Assembly Elections 2022) में बीजेपी की जीत के बाद हर एक पार्टी दूसरी पार्टी पर हार का आरोप लगा रही है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन की हार के बावजूद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने हार का ठीकरा बसपा (BSP) और उनके नेताओं पर फोड़ा है।

होली से पहले नई सरकार ले सकती है शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल

ओपी राजभर ने कहा है कि बीजेपी को जीताते-जीताते बसपा आज एक सीट पर ही रह कर सिमट गई है। खुद को राष्ट्रीय पार्टी कहने वाली बसपा आज कहां खड़ी है ये खुद ही जान गई है। आज सुभासपा बसपा से बड़ी पार्टी हो गई और हमारे 6 विधायकों ने सीट निकाली है।

इससे पहले मायावती ने अपनी ज़बरदस्त हार का ठीकरा मीडिया पर भी फोड़ा था। इसके अलावा इस हार का जिम्मेदार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को भी बताया है। उनका कहना है कि मुस्लिम और दलित वोटर यदि एकजुट होकर अगर हमारी पार्टी को वोट करते तो भाजपा की हार निश्चित तय थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बसपा पुरे चुनाव में बस एक सीट पर रह कर सिमट गई।

Related Post

PM के पास हवाई जहाज के लिए रुपये हैं, लेकिन गन्ना किसानों के लिए नहीं- प्रियंका

Posted by - February 20, 2021 0
मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के आगरा ब्लॉक में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान पंचायत का आयोजन…
Expressway

पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राहगीरों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने का माध्यम बनेंगे ‘ई-वे हब’

Posted by - May 5, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उन्नत सुविधाओं युक्त उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार द्वारा प्रदेश में एक्सप्रेसवेज (Expressway)…