बसपा सुप्रीमो आज हुई 63 साल की, जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा जन्मदिन

1432 0

लखनऊ। अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आज लखनऊ में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान के नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रहेंगे। मायावती आज भव्य समारोह में अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगी। बसपा कार्यालय में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-बसपा सुप्रीमों के बाद अब आरजेडी नेता अखिलेश से करेंगे मुलाकात 

आपको बतादें बसपा सुप्रीमो अपने 63वें जन्मदिन पर आज वह लखनऊ पार्टी कार्यालय में 63 किलो का केट कटेगी और ब्लू बुक का विमोचन करेगी। इसके बाद करीब 12 बजे वह नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी और सपा से गठबंधन के एलान के तत्काल बाद मायावती के इस जन्मदिन का खास मायने है।

ये भी पढ़ें :-यूपी में सपा –बसपा साथ, गठबंधन ऐलान होगा आज

जानकारी के मुताबिक मायावती का जन्मदिन प्रदेश के सभी 75 जिलों में मनाया जाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव जन्मदिन पर मायावती को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचेंगे। जन्मदिन से पहले माल एवेन्यू के आसपास के क्षेत्रों में बधाई संदेश देने वाले होर्डिंग और पोस्टर काफी संख्या में लगाए गए हैं।मायावती अपने इस 63वें जन्मदिन पर ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग-14 का विमोचन करने के साथ सपा-बसपा गठबंधन मजबूत करने को लेकर दिन में कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देंगी।

Related Post

Mulayam Singh

गृहमंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह को अस्पताल पहुंच दी श्रद्धांजलि

Posted by - October 10, 2022 0
दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh)…
निर्भया केस

Nirbhaya Case: थोड़ी देर में होगा तिहाड़ जेल नंबर तीन का डमी परीक्षण, तैयारियां शुरू

Posted by - March 2, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को दोषियों की सभी याचिका खारिज होने के बाद तिहाड़ जेल में फांसी की तैयारियां शुरू हो…