इम्युनिटी बढ़ाने के उपाय

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने भी माना, कोरोना के खात्मे में भारतीय नुस्खा है कारगर

1018 0

नई दिल्ली। दुनिया को कोरोना वायरस के इलाज लिए वैक्सीन तो अभी तक नहीं मिली है, लेकिन आयुर्वेद इस वायरस से लड़ाई में कई उपाय कारगर साबित हो रहे हैं।

भारत में कई ऐसे घरेलू नुस्खे आजमाए जा रहे हैं, जिनकी मदद से बीमारी से बचा जा सकता है

बता दें कि भारत में कई ऐसे घरेलू नुस्खे आजमाए जा रहे हैं, जिनकी मदद से बीमारी से बचा जा सकता है। ऐसा ही एक नुस्खा है नमक के पानी से गरारे करने का, लेकिन अब इन नुस्खों पर ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने मुहर लगा दी है।

रिसर्च कोरोना का शिकार हुए 66 मरीजों पर 12 दिनों तक किया गया

ब्रिटेन की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च के मुताबिक नमक के पानी से गरारे करने पर संक्रमण के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके साथ-साथ बीमारी की अवधि को भी घटाया जा सकता है। बता दें कि ये रिसर्च कोरोना का शिकार हुए 66 मरीजों पर 12 दिनों तक किया गया है। शोध के लिए इन मरीजों को इलाज के साथ-साथ नमक के पानी के गरारे कराए गए। 12 दिन के बाद इन मरीजों की नाक से सैंपल लिए गए। जिसमें संक्रमण के लक्षणों में कमी देखी गई।

महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा भारतीय कुश्ती महासंघ

शोधकर्ताओं का दावा है कि गरारे करने का कोरोना के संक्रमण पर  पड़ता है प्रभाव

जर्नल ऑफ ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित इस शोध में सामने आया है कि जिन मरीजों ने नमक के पानी से गरारे किए उनमें 2.5 दिन तक संक्रमण कम पाया गया। शोधकर्ताओं का दावा है कि गरारे करने का कोरोना के संक्रमण पर प्रभाव पड़ता है। इससे कम समय में बीमारी से ठीक होने में मदद मिलती है।

कोरोना वैक्सीन की ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्वालिटी तय करती है भारत की ये बेटी

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय वायरस विशेषज्ञों ने भी माउथवॉश के इस्तेमाल से कोरोना का असर कम होने का दावा किया था। जिसमें ये कहा गया था कि माउथवॉश कोशिकाओं को संक्रमित करने से पहले कोरोना वायरस को खत्म करता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की तरफ से भी कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए गर्म पानी पीने की सलाह दी थी

हाल ही में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की तरफ से भी कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए गर्म पानी पीने की सलाह दी गई थी। आयुष मंत्रायल की गाइडलाइन के मुताबिक गर्म पानी से सुबह शाम गरारा करने से गला साफ रहता है।

Related Post

मध्य प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाके में दौरा करने पहुंचे कृषि मंत्री तोमर पर लोगों ने फेंका कीचड़

Posted by - August 8, 2021 0
बाढ़ से जूझ रहे मध्य प्रदेश में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रभावित इलाकों में दौरा करने…
CM Dhami

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Posted by - October 8, 2022 0
गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कुल 46680.95…
CS Upadhyay

समर अभी शेष है …… क्या उत्तराखण्ड चन्द्रशेखर उपाध्याय को जानता है?

Posted by - October 12, 2022 0
देहारादून। नैनीताल हाईकोर्ट में मुकदमों की कार्यवाही हिंदी में शुरू कराने की अपनी मुहिम की यादों को देश के साथ…