Petrol-Diesel Price

लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम पर लगी रही ब्रेक

748 0

नई दिल्ली । देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार आठवें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। यह 14 महीने से अधिक के निचले स्तर पर टिकी रही।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 जनवरी 2019 के बाद पेट्रोल का निचला स्तर

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। यह 12 जनवरी 2019 के बाद का निचला स्तर है। यहां डीजल 62.29 रुपये प्रति लीटर बिका जो पिछले साल 09 जनवरी के बाद का निचला स्तर है।

सरकार ने मास्क, सेनेटाइजर का उत्पादन बढ़ाने को कहा,निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी लगातार आठवें दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम स्थिर रहे

कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी लगातार आठवें दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम स्थिर रहे। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 72.29 रुपये का, मुंबई में 75.30 रुपये का और चेन्नई में 72.28 रुपये का बिका। एक लीटर डीजल की कीमत कोलकाता में 64.62 रुपये, मुंबई में 65.21 रुपये और चेन्नई में 65.71 रुपये रही।

Related Post

पूर्वोत्तर में हिंसा

संसदीय कार्यमंत्री लोकसभा में बोले-कांग्रेस कर रही है पूर्वोत्तर में हिंसा फैलाने की कोशिश

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस पर पूर्वोत्तर में हिंसा भड़काने…
CM Vishnudev Sai

विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

Posted by - September 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने हीराकुंड डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री…