brajesh pathak
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की।
उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ करने व स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की।

बृजेश पाठक ने कॉन्फ्रेंस हॉल, निर्माण भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के कार्यान्वयन तथा आयुष्मान कार्ड के वितरण की स्थिति के प्रस्तुतिकरण हेतु आयोजित बैठक में भी शामिल हुए।