Brahmastra

रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाना देवा देवा का टीजर रिलीज

545 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के गाना देवा देवा का टीजर रिलीज हो गया है।

अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ (Brahmastra) के गाना देवा देवा गाने का टीजर रिलीज हो गया है।गाने के टीजर में रणबीर, आलिया भट्ट को अद्भुत रोशनी के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं।टीजर में अमिताभ भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजित सिंह ने अपना आवाज से सजाया है।

फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने टीजर शेयर किया है। रणबीर फिल्म में शिवा नाम का किरदार निभा रहे हैं, जिसके पास अग्नि की शक्ति है। टीजर में रणबीर की इसी ताकत को दिखाया गया है। रणबीर आग के साथ करतब करते दिख रहे हैं। वीडियो के शुरूआत में रणबीर कपूर मां दुर्गा के पंडाल में सिर झुकाते नजर आए हैं। इसके बाद वह आलिया भट्ट को शक्ति का मतलब समझाने लगते हैं और फिर शुरू होता है देवा देवा गाना। यह गाना भगवान शिव पर आधारित है।

आचार्य बालकृष्ण ऋषि परंपरा के अनुगामी: सीएम धामी

गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: ‘बाहुबली 2’ के हिट होने के बाद इस फिल्म से काफी मशहूर हो गईं अनुष्का

Posted by - November 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बोल्ड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं अनुष्का का जन्म 7 नवंबर…
Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर हैरानी जताते हुए कहा यह बात

Posted by - August 26, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे के काम और एक्टिंग से…

 पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को ED ने भेजा कारण बताओ का नोटिस

Posted by - January 30, 2019 0
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सिंगर राहत फतह अली खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस जारी किया है विदेशी मुद्रा की…

कोमोलिका ने Cannes में मचाया तहलका, फीकी पड़ गईं दीपिका-प्रियंका

Posted by - May 19, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  फेस्टिवल में बॉलीवुड से भी कई हीरोइनों का जलवा चल रहा है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा औऱ कंगना…