Farrukhabad

फरार हुए दोनों बदमाश फर्रुखाबाद से गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों सहित नौ पर FIR

499 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से बुधवार को फरार हुए ईरानी गिरोह के दो बदमाशों को रायबरेली व फर्रुखाबाद पुलिस ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद (Farrukhabad) से गिरफ्तार किया है। रायबरेली के डलमऊ थाने के एसओ पंकज त्रिपाठी ने दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों और दोनों बदमाशाें के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसओ डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने तहरीर में लिखा कि बीते 9 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश इंजमाम अली और इरफान अली घायल हुए थे। इंजमाम बड़े गांव शाहगंज जौनपुर का निवासी तो वहीं इरफान मध्य प्रदेश के उमरिया का है। इन दोनों को घायल हालत में रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से मंगलवार को डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर कर दिया।

लखनऊ के केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को दोनों को भर्ती कराया गया था, जहां से दोनों बुधवार सुबह 6.30 बजे फरार हो गए। इस मामले में एसओ डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने चौक थाने में तहरीर दी। जिसमें सुरक्षा में तैनात दरोगा मोहित कुमार, मुख्य आरक्षी लालसा चौहान, आरक्षी शक्ति सिंह, महेश सिंह, मुकेश साहू, सचिन सिंह गौतम, आनंद कुमार पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। चौक पुलिस ने एसओ पंकज त्रिपाठी की तहरीर पर दरोगा, मुख्य आरक्षी व पांच आरक्षी और दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस की सक्रियता से दोनों बदमाशों को फर्रुखाबाद शहर कोतवाली अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

बड़ी खबर: सोना 454 रुपये हुआ सस्‍ता, चांदी में आई भारी गिरावट

Related Post

cm yogi in civil hospital

CM योगी ने सिविल अस्पताल पहुंच कर लिया वैक्सीनेशन का जायजा

Posted by - March 1, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वैक्सीनेशन का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने…
CM Yogi unveiled the statue of Chaudhary Ajit Singh

प्रदेश सरकार बागपत में बनाएगी औद्योगिक कॉरिडोर- सीएम योगी

Posted by - February 12, 2025 0
बागपत/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बागपत के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली में किसान मसीहा…
UP International Trade Show

उत्तर प्रदेश के क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर को प्रदर्शित करेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

Posted by - August 17, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक…
Sugarcane

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

Posted by - March 29, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा…