कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, लंदन से थीं लौटी

824 0

मुंबई। बॉलीवुड की मशूहर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉज़िटिव पाईं गई हैं। राजधानी लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बता दें कि कनिका कुछ ही दिनों पहले वह लंदन से लौटी थीं। उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई और शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं थी। वहां उन्होंने डिनर पार्टी भी दी थी।

https://www.instagram.com/p/B98tXqnFqE2/?utm_source=ig_web_copy_link

कनिका कपूर ने बेबी डॉल मैं सोने जैसे मशहूर गाने को अपनी आवाज़ दी 

बता दें कि कनिका कपूर बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने बेबी डॉल मैं सोने जैसे मशहूर गाने को अपनी आवाज़ दी है। इसके अलावा सिंगर ने कुछ सिंगिंग रियलिटी शो भी जज कर चुकी हैं।

अब तक देश में कुल 195 मामले सामने आए , जिनमें 163 भारतीय , जबकि 32 विदेशी नागरिक

बता दें केंद्र सरकार की कोशिश के बीच भी कोरोना वायरस का दायरा फैलता जा रहा है। इसकी रोकथाम को लेकर देश में हर तरह से एहतियात बरता जा रहा है, लेकिन नए मरीजों की संख्या में इजाफा लगातार देखा जा रहा है। अब तक देश में कुल 195 मामले सामने आए हैं, जिनमें 163 भारतीय हैं, जबकि 32 विदेशी नागरिक हैं।

निर्भया के माता-पिता बोले- बेटी को मिला इंसाफ, आज महिलाओं का दिन

बॉलीवुड के सितारे भी इस गंभीर बीमारी से बचने की सलाह दे रहे हैं और एहतियातन खुद को आइसोलेट कर के रख रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से वापस लौटी हैं। उनका कहना है कि लंदन में कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्क्रीनिंग के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर  कहा कि लंदन में अभी भी कोरोना से बचाव के पूरी तरह इंतजाम नहीं हो पाएं हैं

बता दें कि हाल ही में लंदन से भारत आईं अभिनेत्री ने भारत में एअरपोर्ट पर हो रही स्क्रीनिंग को देखकर भारतीय अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि लंदन में अभी भी कोरोना से बचाव के पूरी तरह इंतजाम नहीं हो पाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत लौटते ही उन्हें एक फॉर्म भरने को दिया गया जिसमें उन्हें अपने बीते 25 दिनों का ब्यौरा देने के लिए कहा गया था।

Related Post

सुरेखा सीकरी

अस्पताल में भर्ती सुरेखा सीकरी को मिली नेशनल अवॉर्ड की सूचना, टीम को कहा शुक्रिया

Posted by - August 14, 2019 0
मुम्बई। फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए सुरेखा सीकरी को इस साल का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। यह…
कोरोना

भारत के सिर्फ तीन राज्यों से कोरोना संक्रमण के 60.18 फीसदी मामले

Posted by - June 29, 2020 0
नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु की स्थिति भयावह होती जा…