सरोज खान का निधन

कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से बॉलीवुड सदमे में, जताया शोक

916 0

 

मुंबई । बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। सरोज को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जो नेगेटिव आया था। बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने शोक व्यक्त किया है।

सरोज खान के निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गयी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मास्टरजी के नाम से मशहूर सरोज खान के निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गयी है।बॉलीवुड फिल्म सितारों ने सोशल मीडिया पर सरोज खान के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हाथ जुड़े हैं , मन अशांत’

बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन ने सरोज खान के जाने पर दुख ज़ाहिर किया है। अमिताभ ने सरोज ख़ान का नाम तो नहीं लिखा पर उनके पोस्ट से ही समझ आ रहा है कि कोरियोग्राफर के जाने से वह कितने दुखी हैं। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हाथ जुड़े हैं , मन अशांत’।

जियो प्लेटफॉर्म्स को 12 वां इंवेस्टमेंट मिला, इंटेल कैपिटल ने किया 1894 करोड़ का निवेश

अक्षय कुमार ने लिखा कि इस बुरी खबर के साथ जागा हूं कि कोरियोग्राफर सरोज ख़ान जी नहीं रहीं। उन्होंने डांस को बहुत आसान बना दिया जैसे कोई भी डांस कर सकता है। इंडस्ट्री को एक बड़ा नुकसान। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

अनुपम ख़ेर ने ट्वीट कर कहा कि डान्स की मल्लिका सरोजखान जी अलविदा

अनुपम ख़ेर ने ट्वीट कर कहा कि डान्स की मल्लिका सरोजखान जी अलविदा। आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत ख़ूबसूरती से सिखाया कि इन्सान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है।आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली ना सिर्फ़ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूंगा।

कोरियोग्राफर रेमा डिसूजा ने एक प्यारी सी तस्वीर के साथ सरोज खान को अलविदा कहा है। निमरत कौर ने लिखा कि सरोज ख़ान जी ने ही मेरी जिंदगी में ‘कोरियोग्राफर’ नाम को इंट्रोड्यूज़ करवाया है। एक जीनियस जिसने स्टार्स को अमर कर दिया। दुआ करती हूं कि इस मुश्किल घड़ी में उनके चाहने वालों को शक्ति मिले। उनके जैसा कोई नहीं होगा।

तापसी पन्नू ने लिखा कि मुझे आपके साथ एक गाना करने का मौका मिला, जिसे मैं हमेशा हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी।

टीवी एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरोज खान जी के निधन के खबर से शॉक्ड हूं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया कि “हे भगवान…सरोज खान के निधन की भयानक खबर के साथ जगा हूं। हमेशा उनसे बहुत प्यार मिला। गोल फिल्म के बिल्लो रानी गाने में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

Related Post

शॉर्ट फिल्‍म ‘चड्डी’

शॉर्ट फिल्‍म ‘चड्डी’ में दिखी महिलाओं की सेक्सुअल फ्रीडम की कड़वी सच्चाई

Posted by - February 22, 2020 0
मुंबई। ‘गंदी बात’, ‘फ्रॉड सइयां’ और ‘इनसाइड एज’ जैसी चर्चित फिल्‍मों के बाद एक्‍ट्रेस फ्लोरा सैनी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।…
Tyler Sanders

Just Add Magic: मिस्ट्री सिटी स्टार टायलर सैंडर्स का 18 साल की उम्र में निधन

Posted by - June 18, 2022 0
लॉस एंजिल्स: जस्ट एड मैजिक (Just Add Magic): मिस्ट्री सिटी अभिनेता टायलर सैंडर्स (Tyler Sanders), जिन्हें प्राइम वीडियो श्रृंखला में…